Madagascar News: मेडागास्कर स्टेडियम में मची भगदड़, 12 लोगों की मौत, 80 घायल

Madagascar News: मेडागास्कर की राजधानी एंटानानारिवो में शुक्रवार को हिंद महासागर द्वीप खेलों के उद्घाटन समारोह के दौरान भगदड़ मच गई। घटना में 12 लोगों की मौत हो गई।

विश्व के चौथे सबसे बड़े द्वीप मेडागास्कर की राजधानी एंटानानारिवो में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि हिंद महासागर द्वीप खेलों के उद्घाटन समारोह के दौरान मेडागास्कर के राष्ट्रीय स्टेडियम में एंट्री करने की कोशिश कर रहे खेल प्रशंसकों की भगदड़ मच गई।

घटना में 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 80 घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रधानमंत्री क्रिश्चियन नत्से के मुताबिक, घायलों में से 11 की हालत नाजुक बनी हुई है। राष्ट्रपति ने व्यक्त किया शोक...

Barea stadium

वहीं, घटना पर राष्ट्रपति एंड्री राजोएलिना ने शोक व्यक्त किया है। स्टेडियम में मौजूद लोगों को राष्ट्रपति ने मौन रखने की अपील की। साथ ही उन्होंने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि घटना में बहुत लोगों को चोटें आई हैं। मौन के बाद समारोह जारी रहा। हालांकि, इस बात की पुष्टि न हो सकी कि स्टेडियम में भगदड़ किस वजह से मची थी।

2019 में गई थी 15 लोगों की जान
आपको बता दें कि 4 साल पहले यानी 2019 में भी मेडागास्कर के महामासिना स्टेडियम में ऐसा ही मामला सामने आया था। उस दौरान करीब 15 लोगों की जान चली गई थी।

3 सितंबर तक आयोजित प्रतियोगिता
हिंद महासागर द्वीप खेल एक बहु-विषयक प्रतियोगिता है, जो 3 सितंबर तक मेडागास्कर में आयोजित की जा रही है। उद्घाटन समारोह में उपस्थित मेडागास्कर के राष्ट्रपति एंड्री राजोएलिना ने हादसे में मृत लोगों के लिए एक मिनट का मौन रखने के बाद आयोजन का प्रारंभ किया। बता दें कि हिंद महासागर द्वीप खेल साल 1977 में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति द्वारा बनाए गए थे। इसमें मॉरीशस, सेशेल्स, कोमोरोस, मेडागास्कर, मैयट, रीयूनियन और मालदीव के एथलीट शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+