Macron India Tour: ट्रंप से जुबानी-जंग के साथ भारत आएंगे फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों, अमेरिका को सीधी चुनौती!
Macron India Tour: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के न्योते पर 17 से 19 फरवरी, 2026 तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर आएंगे। विदेश मंत्रालय ने इस हाई-प्रोफाइल दौरे की जानकारी दी है। यह यात्रा दोनों देशों के बीच बढ़ते रणनीतिक और कूटनीतिक रिश्तों को और मजबूत करने की दिशा में अहम मानी जा रही है।
'2047 रोडमैप' पर होगी अहम बातचीत
विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार, इस तीन दिवसीय दौरे के दौरान राष्ट्रपति मैक्रों और प्रधानमंत्री मोदी 'क्षितिज 2047 रोडमैप' के तहत तय किए गए विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने पर चर्चा करेंगे। इसमें भारत-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग के साथ-साथ आपसी हित से जुड़े क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।

मुंबई में भारत-फ्रांस होगा समारोह
भारत यात्रा के दौरान राष्ट्रपति मैक्रों और प्रधानमंत्री मोदी संयुक्त रूप से मुंबई में 'India-France Year Of Innovation' का उद्घाटन करेंगे। यह नवोन्मेष वर्ष पूरे 2026 में भारत और फ्रांस दोनों देशों में मनाया जाएगा, जिसका उद्देश्य टेक्नोलॉजी, स्टार्टअप्स और इनोवेशन के क्षेत्र में सहयोग को नई दिशा देना है।
नई दिल्ली में AI इंपैक्ट समिट
19 फरवरी, 2026 को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों नई दिल्ली में आयोजित होने वाले 'एआई इंपैक्ट समिट (AI Impact Summit)' में भी भाग लेंगे। इस समिट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के सामाजिक, आर्थिक और वैश्विक प्रभावों पर चर्चा की जाएगी, जो भविष्य की तकनीक के लिहाज से बेहद अहम मानी जा रही है।
पीएम मोदी की फ्रांस यात्रा के बाद हो रहा यह दौरा
विदेश मंत्रालय ने बताया कि यह यात्रा फरवरी 2025 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फ्रांस यात्रा के बाद हो रही है। मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि यह दौरा भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी में आपसी विश्वास, गहराई और इसे और मजबूत करने की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
कई अहम क्षेत्रों में मजबूत है भारत-फ्रांस साझेदारी
भारत और फ्रांस के बीच रणनीतिक साझेदारी रक्षा, अंतरिक्ष, असैन्य परमाणु ऊर्जा, समुद्री सुरक्षा, आतंकवाद-रोधी सहयोग और जलवायु कार्रवाई जैसे कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों तक फैली हुई है। राष्ट्रपति मैक्रों की यह यात्रा इन सभी क्षेत्रों में सहयोग को और आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाने वाली है।
ट्रंप-मैक्रों के बीच चल रही तनातनी
हाल ही में दावोस में हुई समिट के दौरान फ्रेंच प्रेसिडेंट मैक्रों ने चश्मा लगाकर स्पीच दी थी। जिसमें उन्होंने सीधा-सीधा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना साधा था। जिसमें उन्होंने ट्रंप पर ट्रेड तानाशाही पर बोलते हुए मैक्रों ने कहा था कि हम किसी की धमकी को सहन नहीं करेंगे। जिसके बाद ट्रंप ने भी दो टूक जवाब दिया था। उस तनातनी के बाद पहली बार मैक्रों पहली बार भारत आ रहे हैं। ऐसे में ये दौरा और ज्यादा खास हो जाता है।
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।












Click it and Unblock the Notifications