VIDEO: इमरान खान के राज में पीएम हाउस की लग्जरी कारें हुईं नीलाम

नई दिल्ली। इमरान खान ने उस वक्त अपने देश की सत्ता संभाली है, जब पाकिस्तान एक भयंकर कर्ज में डूबा हुआ है। अपने मुल्क को कर्ज से बाहर निकालने के लिए इमरान खान ने ना सिर्फ फिजूलखर्ची पर रोक लगाने को कहा है, बल्कि लग्जरी और महंगी चीजें नीलाम की जा रही है। इमरान खान के आदेश के बाद पाकिस्तान वजीरे-ए-आजम हाउस की कुल 102 कारें नीलाम होनी है, जिसका पहला चरण सोमवार को शुरू हुआ। इस नीलामी में चमचमाती मर्सिडीज और बूलैट प्रुफ बीएमडब्यू समेत 10 साल पुरानी कारें शामिल है।

इमरान के राज में पीएम हाउस की लग्जरी कारें हुई नीलाम

इन लग्जरी कारों की नीलामी बंद लिफाफे में शुरू हुई। इसमें एक कार तो 32 साल पुरानी भी बताई जा रही है। नीलाम होने वाली कारों में 2016 मॉडल की 24 मर्सिडीज बेंज और 40 टोयोटा कार शामिल है। नीलामी की जा रही अन्य वाहनों में आठ सुजुकी कार, पांच मित्सुबिशी वाहन, नौ होंडा और दो जीप शामिल हैं। पिछले सप्ताह इमरान खान ने कहा था कि वे पीएम हाउस में बंधी आठ भैंसों को भी नीलाम करेंगे।

इमरान खान के स्पेशल असिस्टेंट नईम उल हक ने कहा कि सरकार चार हेलीकॉप्टर्स भी बेचेंगी। नीलामी के दूसरे चरण में 41 कारों को बेचने के लिए खरीददारों को बुलाया जाएगा। पाकिस्तान के जीयो न्यूज के मुताबिक, अभी तक 34 कारें नीलाम हो चुकी है।

इमरान खान ने जीत के बाद अपने देश को दिए पहले संबोंधन में कहा था कि वे सरकारी खर्चों को कम करने पर जोर देंगे। उन्होंने अपने संबोधन में पीएम हाउस में खड़ी कारों को नीलाम करने की बात कही थी।

यह भी पढ़ें: इमरान खान देंगे अफगानिस्तान और बांग्लादेश के शरणार्थियों को नागरिकता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+