करोड़पतियों के बच्चों को स्मार्टफ़ोन की लत छुडाने वाला आलीशान क्लिनिक
अमरीका में आईफोन 10 खरीदने के लिए लोगों को करीब 65 हजार रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं और इसकी लत छुड़ाने के लिए करीब 26 लाख रुपये.
यानी आईफोन की कीमत का 40 गुना अधिक. यह ख़र्च करोड़पति लोग अपने बच्चों पर कर रहे हैं.
पिछले पांच सालों में स्मार्टफोन की मांग बढ़ी है.
सिलिकॉन वैली में बड़ी कंपनियां फ़ेसबुक, ट्विटर, एप्पल और गूगल के आसपास दर्जनों ऐसे विशेष क्लिनिक खुले हैं, जो मोबाइल फोन की लत छुड़ाते हैं.
ये क्लिनिक उन युवाओं के इलाज के लिए खोले गए हैं जो दिन में 20 घंटे तक मोबाइल इस्तेमाल करते हैं.
किसने मजबूर किया 'आत्महत्या' वाला 'ब्लू व्हेल' खेलने के लिए
चैटिंग ऐप बदल रहा है बातों का संसार
क्लिनिक का खर्च
सन फ्रांसिस्को से करीब 30 किलोमीटर की दूरी पर एक हवेली में ऐसा ही एक क्लिनिक खोला गया है.
पहाड़ की सबसे ऊंची चोटी पर हरियाली के बीच स्थापित इस क्लिनिक में युवाओं का 45 दिन तक इलाज किया जाता है.
क्लिनिक का खर्च महंगी सेवाओं के आधार पर तय होते हैं.
अगर लग्जरी लॉन्ज और हॉट टब की सुविधा लेते हैं तो यहां एक रात गुजारने के लिए करीब एक लाख रुपये खर्च करने होंगे.
हवेली के अंदर मोबाइल फोन, लैपटॉप और टैबलेट पर पाबंदी है. यहां कम्प्यूटर का इस्तेमाल सिर्फ क्लासरूम में होते हैं.
युवा इनका इस्तेमाल शिक्षक और साइकोलॉजिस्ट की देखरेख में करते हैं.
यहां मरीजों को स्पेशल थेरेपी दी जाती है ताकि युवाओं को इंटरनेट की लत छुड़ाई जा सके और वे पढ़ाई, परिवार, दोस्तों और ऑफ़लाइन कामों पर समय अधिक दे सकें.
जानें याददाश्त बढ़ाने और सफल होने का नुस्खा
भारतीय अक्सर फ़ोन हैंग की शिकायत क्यों करते हैं?
कैसे पहचानें यह बीमारी
क्लिनिक के निदेशक डेनिएल कोवाक्स कहते हैं, "हमलोग उनकी जिंदगी ऑफलाइन बनाते हैं, यह हमारे यहां का नियम है. सबसे अच्छा तब लगता है जब युवा हमें खुद धन्यवाद देते हैं और कहते हैं कि वे अब सोशल साइट से ज्यादा खुद का ख्याल रखेंगे."
अमरीका में इंटरनेट की लत को आधिकारिक तौर पर बीमारी नहीं मानी जाती है.
हालांकि ऑस्ट्रेलिया, चीन, इटली और जापान इसे बीमारी मानते हैं. वहीं, दक्षिण कोरिया में इसका इलाज सरकारी अस्पतालों में होता है.
निदेशक डेनिएल कोवाक्स कहते हैं, "इंटरनेट की लत के शिकार बच्चे रात भर फेसबुक, इंस्टाग्राम जैसे साइटों पर गुजारते हैं. वो सुबह स्कूल के लिए उठ नहीं पाते और अपने कामों पर केंद्रित नहीं हो पाते हैं."
वो बताते हैं कि अधिकतर मरीज स्कूल पास होते हैं. जब इंटरनेट कनेक्शन कटने पर बच्चों को गुस्सा आए, सोशल मीडिया का इस्तेमाल छुप-छुप कर करे और झूठ बोले, अकेले समय व्यतीत करने और परिवार से दूर होने लगे तो समझ लेना चाहिए कि बच्चे को इंटरनेट की लत है.
स्मार्टफ़ोन से होगा डायबिटीज़ का इलाज!
आपका बच्चा स्मार्टफ़ोन से खेलता है तो सावधान!
परिवार से प्यार
कोवाक्स कहते हैं, "अभिभावकों के लिए यह जरूरी है कि वो इंटरनेट प्रयोग की सीमा तय करे. खाने के समय और सोने से पहले कंप्ट्यूट, इंटरनेट, आईपैड और टेलीफोन के इस्तेमाल पर पाबंदी लगाएं."
क्लिनिक में मरीज के लिए लग्जरी कमरें, जहां से वे समुद्र की झलक देख सकते हैं, उपलब्ध होते हैं. एक कमरे में तीन बेड और खुली खिड़कियां होती हैं.
यहां मरीज के परिवारों को भी रखा जाता है ताकि उनके बीच रिश्ते अच्छे हो सके.
कोवाक्स कहते हैं कि पहले मरीजों को कुछ परेशानियां होती है पर धीरे-धीरे उन्हें ऑफलाइन दुनिया से प्रेम करना सीखाया जाता है.
अमरीका जाएं तो स्मार्टफ़ोन घर छोड़ जाएं!
बस 5 मिनट और स्मार्टफ़ोन चार्ज!
शारीरिक व्यायाम
वो कहते हैं, "कुछ अभिभावक बतात हैं कि फोन छीने जाने पर उनके बच्चे रोने लगते हैं तो कुछ बच्चे इसके लिए तैयार हो जाते हैं. अधिकतर मामलों में अभिभावक और बच्चे दोनों बदलाव चाहते हैं."
इलाज के दौरान उन्हें कठिन मेहनत करना और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होना सीखाया जाता है. सुबह सात बजे मरीज उठते हैं और सभी के साथ कॉफी पीते हैं.
कोवाक्स कहते हैं, "हमलोग दिन की सकारात्मक शुरुआत करते हैं. अच्छा और संतुलित नास्ते के बाद टीम में काम करते हैं."
मरीज यहां अपने पढ़ाई को भी जारी रखते हैं. उन्हें कई तरह की थेरेपी दी जाती है और उनके कौशल का विकास किया जाता है. शारीरिक व्यायाम भी करवाया जाता है.
रात के खाने के समय वे आपस में बात करते हैं और अगले दिन की योजना तय करते हैं.
फिर यहां योगा और अध्यात्म की कक्षाएं भी चलती हैं.
-
Rahul Gandhi Wedding Visit: कौन है दुल्हन तनु, जिसकी शादी में पहुंचे राहुल गांधी? तोहफे में क्या-क्या दिया? -
मजहब की दीवार टूटी और उम्र का फासला भी मिटा, शिवम दुबे से इतने साल बड़ी हैं पत्नी अंजुम, चौंका देगी यह जानकारी -
Weather Delhi-NCR: दिल्ली में अगले 24 घंटे में मौसम लेगा खतरनाक यू-टर्न! IMD के नए अलर्ट ने बढ़ाई टेंशन -
PNG Gas Crisis: घर में सिलेंडर नहीं, पाइप वाली गैस PNG चलती है? दिल्ली-NCR के लोगों के लिए आई बड़ी चेतावनी -
'वो गुस्से में था और मैंने माफ़ी मांगी, टी20 विश्व कप के बाद सूर्यकुमार यादव का सनसनीखेज खुलासा -
'ये लव जिहाद है, मैनेजर ने कर दिया सौदा', कुंभ मेले वाली मोनालिसा ने की शादी, डॉयरेक्टर का सनसनीखेज खुलासा -
ईरान-इजराइल युद्ध के कारण रद्द होगा IPL 2026? जंग के बीच BCCI ने लिया बड़ा फैसला -
Hansika Motwani Divorce: 4 साल में ही इन 4 गलतियों से टूटी हंसिका की शादी? कितनी Alimony मिली-कितने बच्चे? -
धोनी ने उड़ाया मजाक, तो अब आया गौतम गंभीर का बेबाक जवाब, हेड कोच ने किया कभी नहीं हंसने का खुलासा -
अगर वो गाना न होता तो हार जाता भारत? T20 World Cup जीत के बाद कप्तान सूर्यकुमार ने किया चौंकाने वाला खुलासा! -
48000000 की प्राइज मनी से भरा पाकिस्तान का कटोरा, टी20 विश्व कप हारने पर भी मिले कई टीमों से ज्यादा पैसे -
LPG Shortage: 'Rush Booking ना करें', एलपीजी संकट के बीच सरकार का बड़ा बयान, जानें फिर कैसे होगी गैस बुक?












Click it and Unblock the Notifications