VIDEO : बंदूक की नोक पर लूटने आया था दुकान लेकिन दुकानदार ने सिखा दिया सबक

जिस दुकानदार ने डकैतों के ऊपर मिर्च का पाउडर फेंक कर डकैती की घटना का नाकाम किया है वो सामने नहीं आना चाहता है

नई दिल्ली। बंदूक की नोक पर दुकान को लुटने आए तीन डकैतों को दुकानदार ने ऐसा सबक सिखाया जिसे वो पूरी जिंदगी नहीं भूल पाएंगे। दरअसल हाथ में गन लिए और चेहरे पर मास्क लगाकर तीन डैकत दुकान को लुटने के लिए पहुंचे थे। जैसे ही तीनों डकैत दुकान के अंदर घुसे दुकानदार ने हिम्मत दिखाई और तीनों के आंखो पर लाल मिर्च का पाउडर फेंक दिया। दुकानदार की इस हिम्मत से डकैती की कोशिश भी नाकाम हो गई और डकैतों को सबक मिला।

 पूरी घटना का वीडियो सामने आया है

पूरी घटना का वीडियो सामने आया है

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक ये घटना रुनफोल्ड एवेन्यू के बाबा फूड सिटी की है जो लूटन में हैं। आपको बता दें कि लूटन इंग्लैंड का बड़ा शहर है। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसमे दुकानदार को डकैतों के ऊपर मिर्च का पाउडर फेंकते हुए देखा जा रहा है।

दुकानदार ने बहादुरी का काम किया

दुकानदार ने बहादुरी का काम किया

जिस दुकानदार ने डकैतों के ऊपर मिर्च का पाउडर फेंक कर डकैती की घटना का नाकाम किया है वो सामने नहीं आना चाहता है लेकिन उसने एक बहादुरी का काम किया है और डकैतों को बड़ी सबक दी है। उस दुकानदार के कजन ने भी इसे बहादुरी भरा काम बताया है।

तीनों डकैत हथियार के साथ अंदर घुसे थे

तीनों डकैत हथियार के साथ अंदर घुसे थे

डकैतों और चोरों पर मिर्च का पाउडर फेंकने की ये कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई घटनाएं हुई हैं। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज में देखा गया है कि तीन डकैत हथियार के साथ दुकान के अंदर घुसते हैं। इस दौरान दुकानदार अकेला होता है और वह तुरंत बॉक्स से पाउडर निकालता है तीनों चोरों की आंखों पर फेंकता है। इस दौरान डकैत दुकानदार पर बंदूक भी तान देते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+