रूस के लूना-25 के क्रैश होने की वजह पता चली, वैज्ञानिकों ने बताया अंतिम क्षणों में क्या-क्या हुआ
इसरो के चंद्रयान-3 से पहले चांद पर पहुंचा रूसी स्पेस एजेंसी का अंतरिक्ष यान लूना- 25 क्रैश हो गया है। अंतरिक्ष एजेंसी ने रविवार को बड़ा अपडेट दिया है।
Luna-25 Crash: रूस की अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोस्मोस ने रविवार को कहा कि अंतरिक्ष यान लूना-25 सोमवार को चंद्रमा की सतह पर लैंडिंग करने वाला था। लेकिन ये चांद की सतह से रविवार को टकराकर क्रैश हो गया। स्पेस एजेंसी ने कहा कि अंतरिक्ष यान अंतिम क्षणों में कंट्रोल से बाहर हो गया था। इसकी बड़ी वजह भी एजेंसी ने बताई है।
पिछले 47 वर्षों के भीतर रूस का चांद पर पहला मिशन लूना-25 चंद्रमा की सतह से टकराते ही क्रैश हो चुका है। रूस की अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोस्मोस ने रविवार को मिशन से जुड़े अपडेट में ये जानकारी साझा की है। रूसी अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा कि रूस का लूना-25 अंतरिक्ष यान अनियंत्रित कक्षा में घूमने के बाद चंद्रमा से टकराते ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

रूसी अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोस्मोस ने लूना-25 के क्रैश होने की बड़ी वजह बताई है। एजेंसी ने कहा कि लूना-25 प्रपोल्शन मैनूवर के समय चंद्रमा की सतह से टकरा गया था। जिसकी वजह से यान हादसे का शिकार हो गया।
रोसकोस्मोस ने एक बयान में कहा, " अंतरिक्ष यान के साथ संपर्क स्थापित करने के सभी प्रयास 19 और 20 अगस्त को ही असफल हो गए थे। अंतरिक्ष यान एक अप्रत्याशित कक्षा में चला गया। जिसके बाद चंद्रमा की सतह टकराकर नष्ट हो गया।"
रूसी अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा कि 21 अगस्त को चांद पर लैंडिग के लिए पहले निर्धारित टचडाउन से पहले शनिवार को ही 11:10 GMT पर विमान को प्री-लैंडिंग कक्षा में ले जाने का प्रयास किया गया था। एजेंसी ने आगे कहा कि शनिवार (19) अगस्त को लूना-25 को नियंत्रित करने के सभी प्रयास विफल हो गए थे। 11:57 GMT पर लूना से संपर्क टूट चुका था।












Click it and Unblock the Notifications