पाकिस्‍तान से मोहब्‍बत की वजह से भारत को इंकार करता चीन!

बीजिंग। न्यूक्लियर सप्लायर्स ग्रुप यानी एनएसजी में भारत की एंट्री को लेकर अब चीन का मीडिया तक टिप्पणी करने लगा है। मंगलवार को एक बड़े ही हैरान कर देने वाले कदम के तहत चीन के सरकारी न्‍यूजपेपर ग्लोबल टाइम्‍स ने मंगलवार को पाकिस्तान के परमाणु कार्यक्रम का बचाव किया।

nawaz-sharif-xi-jinping-pakistan-china-india-nsg

पाक को रोकने वाला भारत

ग्लोबल टाइम्स के एक आर्टिकल में कहा गया है कि भरत जहां एनएसजी में शामिल होने की कोशिश कर रहा है। वहीं भारत, पाक को उसके खराब परमाणु प्रसार रिकॉर्ड के आधार पर रोकता है।

असल में पाकिस्तान की ओर से जो परमाणु प्रसार किया गया, वह तो पाकिस्तान के प्रमुख परमाणु वैज्ञानिक अब्दुल कदीर खान ने किया था और यह पाकिस्तानी सरकार की आधिकारिक नीति नहीं थी।

पहली बार पाक के समर्थन में चीनी मीडिया

चीन की मीडिया के मुताबिक खान को कई साल तक घर में नजरबंद रखे जाने के बाद सरकार ने उन्हें सजा भी दी थी। न्यूज पेपर का कहना है कि अगर एनपीटी और एनएसजी भारत को छूट दे सकते हैं तो यह छूट पाकिस्तान पर भी लागू होनी चाहिए।

पिछले कुछ दिनों में शायद यह पहली बार है, जब चीन के आधिकारिक मीडिया ने एनएसजी में पाकिस्तान को शामिल किए जाने का समर्थन सीधे तौर पर किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+