Los Angeles Wildfires: लॉस एंजिल्स में आग ने मचाया तांडव, 150 अरब डॉलर स्वाहा, जानिए कितना बेबस बना सुपरपावर?
Los Angeles Wildfires Explained: अमेरिका के कैलिफोर्निया के लॉस एंजिल्स शहर में लगी विनाशकारी आग में अभी तक कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई है। आग ने हजारों घरों और दुकानों को जलाकर राख में बदल दिया है, और दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका, उस आग पर काबू पाने के लिए संघर्ष कर रहा है।
अग्निशमन कर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं और दूसरी तरफ, जांच अधिकारी इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं, कि आखिर इतनी विनाशक आग कैसे लगी है। लॉस एंजिल्स में लगी आग में करोड़ों डॉलर का नुकसान हुआ है और कई हॉलीवुड एक्टर्स के घर जलकर खाक हो गये हैं।

लॉस एंजिल्स में लगी आग कितनी खतरनाक? (Los Angeles Wildfires Explained)
लॉस एंजिल्स में मंगलवार को लगी जंगल की आग तेजी से फैलती चली गई और इसने 16,000 एकड़ से ज्यादा क्षेत्र और 1000 से ज्यादा संरचनाओं को अपनी चपेट में ले लिया है। तेजी से बढ़ती लपटों ने घरों और व्यवसायों को तबाह कर दिया है, जिससे निवासियों को अपने घरों को छोड़कर भागने के लिए मजबूर होना पड़ा।
जांचकर्ता इस भीषण आग की वजह को तलाशने के लिए मशक्कत कर रहे हैं। अधिकारियों के मुताबिक, पैसिफिक पैलिसेड्स के पहाड़ी क्षेत्र में हवा से चलने वाली आग पिएड्रा मोराडा ड्राइव पर एक घर के पीछे लगी, जो एक घने जंगल वाली घाटी के ऊपर स्थित है और उसके बाद आग ने फैलना शुरू कर दिया। इस क्षेत्र में ही जेमी ली कर्टिस और बिली क्रिस्टल जैसे हॉलीवुड सितारों के घर थे, जो अब जलकर खाक हो गये हैं।
फिलहाल जांचकर्ताओं ने आग के कारण के रूप में बिजली गिरने की संभावना से इनकार किया, जबकि नेशनल फायर प्रोटेक्शन एसोसिएशन के मुताबिक, यह अमेरिका में आग लगने का सबसे आम स्रोत है। अधिकारियों के मुताबिक, पैलिसेड्स क्षेत्र या ईटन फायर के आसपास के इलाके में बिजली गिरने की कोई रिपोर्ट नहीं थी, जो पूर्वी लॉस एंजिल्स काउंटी में शुरू हुई और सैकड़ों घरों को अपनी चपेट में ले लिया।

लॉस एंजिल्स में इतनी विनाशक आग कैसे लगी? (How did the Los Angeles fire become so devastating?)
अधिकारियों के मुताबिक, इसके दो सबसे सामान्य कारण हो सकते हैं - एक जानबूझकर लगाई गई आग, और दूसरा यूटिलिटी लाइनों से निकलने वाली चिंगारी।
फ्लोरिडा में साइंटिफिक फायर एनालिसिस के मालिक और 1991 में ओकलैंड हिल्स फायर सहित कैलिफोर्निया में बड़े पैमाने पर लगी आग की जांच करने वाले जॉन लेंटिनी ने कहा, कि आग का आकार और दायरा इसकी वजह की जांच करने के तरीके को नहीं बदलता है।
अभी तक, अधिकारियों को किसी भी आग में आगजनी का कोई आधिकारिक संकेत नहीं मिला है। यूटिलिटी लाइनों को भी आग के कारण के रूप में अभी तक पहचाना नहीं गया है।
अधिकारियों ने कहा, कि उपयोगिताओं को कैलिफोर्निया पब्लिक यूटिलिटीज कमीशन (CPUC) को "जंगल की आग से संभावित रूप से जुड़ी किसी भी बिजली की घटना" की रिपोर्ट करनी चाहिए थी, जो राज्य के कानून उल्लंघनों की जांच करता है। दक्षिणी कैलिफोर्निया एडिसन बिजली लाइनों के कारण 2017 में थॉमस फायर में दो लोगों की मौत हो गई थी और 440 वर्ग मील से अधिक क्षेत्र जल गया था। बिजली, आगजनी और बिजली की लाइनें, इस क्षेत्र में आग लगने के सबसे आम कारण हैं, मलबा जलाना और पटाखों की वजह से भी आग लगती रहती है। हालांकि, अधिकारियों ने कहा है, कि आग लगने के कई कारण हैं, जिनमें दुर्घटनाएं भी शामिल हैं।
2021 में, एक स्टंट के दौरान एक बड़ी आग भड़क गई थी, जिसने लगभग 36 वर्ग मील (लगभग 90 वर्ग किलोमीटर) इलाके को जला दिया और पांच घरों और 15 अन्य इमारतों को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में एक दमकलकर्मी की मौत हो गई थी।

लॉस एंजिल्स में कहां कहां लगी है आग?
अधिकारियों के मुताबिक, आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी हैं, हालांकि ईटन क्षेत्र में लगी आग अभी भी बेकाबू है। जंगल में लगी आग ने लॉस एंजिल्स के केनेथ और वेंचुरा काउंटी में करीब 960 एकड़ क्षेत्र को बुरी तरह से प्रभावित किया है। वहीं, केनेथ क्षेत्र में 35 प्रतिशत क्षेत्र में लगी आग पर काबू पा लिया है। वहीं, हर्स्ट और लिडिया में करीब 1200 एकड़ क्षेत्र में आग लगी है, जिनमें से हर्स्ट में 37 प्रतिशत आग को बुझाया जा चुका है, वहीं लिडिया में 75 प्रतिशत आग पर काबू पाया जा चुका है।
हालांकि, सबसे ज्यादा दिक्कत तेज जलने वाली हवा है, जिसकी रफ्तार 160 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा है और तेज हवा की वजह से हेलीकॉप्टर्स के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाना काफी मुश्किल बन जाता है।
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने लॉस एंजिल्स में लगी आग को एक बड़ी आपदा घोषित कर दिया है और उन्होंने स्थानीय गवर्नर और अधिकारियों के साथ हुई बैठक के दौरान आग पर काबू पाने के लिए 'जो भी करना चाहें, वो करें' का निर्देश दिया है। लेकिन, इन सबके बीच लॉस एंजिल्स की हालत खराब हो चुकी है और ऐसी रिपोर्ट है, कि अभी तक करीब 150 अरब डॉलर से ज्यादा का नुकसान हो चुका है।
इसके अलावा, भीषण आग का फायदा असामाजिक तत्व भी उठा रहे हैं और अभी तक लूटपाट करने वाले करीब 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, करीब 1 लाख 53 हजार लोगों को अभी तक सुरक्षित क्षेत्रों में जाने के लिए कहा गया है, जबकि 1 लाख 66 हजार लोगों को अलर्ट पर रखा गया है, जिन्हें कभी भी अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित इलाकों में जाने के लिए कहा जा सकता है। भीषण आग लगे 4 दिन हो चुके हैं, लेकिन दुनिया का सबसे ताकतवर मुल्क, बेबस नजर आ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications