Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Los Angeles: सिख व्यक्ति ने गतका कर मचाया उत्पात, काटी अपनी जीभ, US पुलिस ने मारी गोली, ढेर

Los Angeles: लॉस एंजेलिस पुलिस विभाग (LAPD) ने हाल ही में एक वीडियो जारी किया है, जिसमें जुलाई में हुई एक दुखद घटना कैद है। इस घटना में 35 साल के सिख व्यक्ति गुरप्रीत सिंह को अधिकारियों ने गोली मार दी थी। यह मामला लॉस एंजेलिस के डाउनटाउन स्थित Crypto.com एरेना के पास हुआ, जहां गुरप्रीत सिंह गतका लहरा रहे थे।

जुलाई की घटना

घटना 13 जुलाई की सुबह की है। 911 पर कई लोगों ने फोन कर बताया कि फिगेरोआ स्ट्रीट और ओलंपिक बुलेवार्ड के व्यस्त चौराहे पर एक व्यक्ति राहगीरों पर बड़ा ब्लेड (गतका) लहरा रहा है। LAPD ने कल अपने यूट्यूब चैनल पर घटना का फुटेज जारी किया, जिसमें सिंह सड़क के बीच में 'गतका' करते दिख रहे हैं, जो एक पारंपरिक सिख मार्शल आर्ट है।

https www indiatvnews com news india asaduddin-owaisi-condemns-abuses-against-prime-minister-narendra-modi-calls-for-decency-in-political-discourse-says-crossing-line-is-not-right-video-2025-08-29-1005751

अपनी जीभ भी काट डाली

पुलिस के मुताबिक, सिंह ने अपनी गाड़ी सड़क के बीच में छोड़ दी थी। वह आक्रामक तरीके से गतका लहरा रहे थे और एक समय तो ऐसा लगा कि उन्होंने अपनी जीभ भी काट ली। अधिकारियों ने उन्हें ब्लेड (गतका) नीचे रखने का बार-बार आदेश दिया, लेकिन उन्होंने मना कर दिया।

पुलिस की कार को मारी टक्कर

सिंह कुछ देर के लिए अपनी गाड़ी में वापस गए, पानी की बोतल निकाली और पुलिस पर फेंक दी। फिर वह गतका को खिड़की से बाहर निकालकर गाड़ी चलाने लगे। अधिकारियों ने उनका पीछा किया। इस दौरान सिंह ने कथित तौर पर लापरवाही से गाड़ी चलाई और एक पुलिस वाहन से टकरा गए।

हथियार लेकर पुलिस की ओर दौड़ा..

इसके बाद वह फिगेरोआ और ट्वेल्थ स्ट्रीट के पास रुका। पुलिस ने बताया कि सिंह हथियार लेकर उनकी ओर दौड़े। इसके बाद अधिकारियों ने गोली चला दी, जिससे सिंह घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बाद में उन्होंने दम तोड़ दिया।

LAPD ने बताया कि घटनास्थल से दो फुट लंबा माचेत (गतका) बरामद किया गया है। इस घटना में कोई भी अधिकारी या नागरिक घायल नहीं हुआ।

इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+