लंदन आतंकी हमला: पीएम मोदी ने की कड़ी निंदा, ट्रंप ने कहा- मैं करूंगा मदद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हमले की कड़ी निंदा की है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा, लंदन में हुआ आतंकी हमला काफी गंभीर और चौंकाने वाला है। मैं इस हमले की कड़ी निंदा करता हूं।
लंदन। ब्रिटेन की राजधानी लंदन में शनिवार रात को तीन अलग-अलग जगहों पर हुए आतंकी हमले ने पूरी दुनिया को झकझोर दिया है। इस हमले में अब तक 7 लोगों की जान जा चुकी है जबकि करीब 20 लोगों के घायल होने की खबर है। इस घटना के पीछे आईआईएसएस का हाथ बताया जा रहा है। लंदन पुलिस ने भी इन घटनाओं के बाद पुष्टि करते हुए कहा कि यह आतंकी हमला है।

अपने मकसद के लिए मासूमों का खून बहाने की आतंकियों की इस कायराना हरकत की पूरी दुनिया में आलोचना हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हमले की कड़ी निंदा की है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा, 'लंदन में हुआ आतंकी हमला काफी गंभीर और चौंकाने वाला है। मैं इस हमले की कड़ी निंदा करता हूं। मृतकों और घायलों के परिवार वालों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं।
इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी इस हमले पर गहरा दुख प्रकट करते हुए ब्रिटेन को अमेरिकी मदद की पेशकश की। ट्रंप ने ट्वीट कर कहा, 'अमेरिका लंदन और ब्रिटेन में जो भी मदद कर सकता है वो करेगा। हम वहां मौजूद होंगे। हम आपके साथ हैं। ईश्वर रक्षा करे।
बता दें कि लंदन में शनिवार रात को एक ब्रिज पर एक अनियंत्रित वैन ने लोगों को कुचलना शुरू कर दिया जिससे ब्रिज पर अफरा-तफरी मच गई। दूसरा हहला ब्रिज के पास ही एक होटल की है जहां एक शख्स ने लोगों पर चाकू से हमला करना शुरू कर दिया। लंदन पुलिस ने बताया कि यह एक आतंकी हमला था और हमने जवाबी कार्रवाई करते हुए तीनों आतंकियों को मार गिराया है।












Click it and Unblock the Notifications