लंदन में शहीद भगत सिंह पर पुस्तक का विमोचन
हेम्स्टेड, लंदन। शहीद भगत सिंह की स्मृति में वातायन: पोएट्री-औन-साउथ-बैंक संस्था ने कीट्स हाउस में एक विशेष समारोह का आयोजन किया। समारोह में रेजिनाल्ड मैस्सी की नई पुस्तक, शहीद भगत सिंह और अन्य विस्मृत भारतीय शहीद का लोकार्पण किया गया। यह किताब लंदन में खूब पसंद की जा रही है। वहीं भारत में भी इसकी बिक्री जल्द शुरू की जायेगी।

इस अवसर पर भगत सिंह की भतीजी, श्रीमती वीरेन्द्र सिन्धु, प्रतिष्ठित अर्थशास्त्री नामी साहित्यकार और लेबर पार्टी के प्रोफ़ेसर लॉर्ड मेघनाद देसाई और भारतीय उच्चयोग में द्वितीय-सचिव (संस्कृति) एवं नेहरु केंद्र की उपनिदेशक श्रीमती विभा मेहदीरत्ता बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थीं। समारोह की अध्यक्षता का भार भी प्रोफ़ेसरलार्ड देसाई ने ही सम्भाला।
वातायन की संस्थापक दिव्या माथुर ने समारोह और वातायन की गतिविधियों के एक संक्षिप्त परिचय देते हुए बताया कि यह कार्यक्रमस्वर्गीय श्री जो-नाथन को समर्पित है, जो एक निष्ठावान पत्रकार और 'कौन्फ़्लुएन्स' समाचार पत्र के सम्पादक थे। तत्पश्चात, ललित मोहन जोशी, निदेशक, दक्षिण एशियाई सिनेमा फाउंडेशन, ने संक्षेप में किन्तु प्रभावी तरीके से रेजीनॉल्ड मैस्सी और उनकी नई पुस्तक का परिचय दिया।
वीरेन्द्र सिन्धु, जो अपने ताऊजी चाचा भगत सिंहऔर उनके परिवार पर लिखी गई एक प्रामाणिक एवं अद्वितीय जीवनी की जानी मानी लेखिका हैं, ने भगत सिंह के कई उपाख्यान सुनाकर दर्शकों को अभिभूत कर दिया। प्रोफ़ेसर लार्ड देसाई ने रेजीनॉल्ड मैस्सी को बधाई देते हुए कहा कि यह पुस्तक सामयिक और महत्वपूर्ण दस्तावेज़ है।












Click it and Unblock the Notifications