ऋषि सुनक के लिए आसान नहीं UK PM पद का रास्ता, बोरिस जॉनसन वापसी को तैयार!
Liz Truss resigns: आर्थिक उथल-पुथल और राजनीतिक दबाव के बाद आखिरकार 45 दिन की सरकार चलाने के बाद ब्रिटेन की प्रधानमंत्री लिज ट्रस ( UK PM Liz Truss) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उनके इस्तीफे के बाद एक बार फिर ऋषि सुनक पीएम की रेस के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। इसी के साथ एक और नाम है, जो इस ब्रिटेन के पीएम लिज ट्रस की जगह लेने के लिए उम्मीदवार के दौर पर खड़े हो सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बोरिस जॉनसन भी अपनी दावेदारी ठोकने को तैयार हैं।

बोरिस जॉनसन भी पीएम पद की रेस में शामिल!
न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की खबर के मुताबिक पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन भी पीएम पद की रेस में शामिल हो सकते हैं। बोरिस जॉनसन को जुलाई महीने में एक दुष्कर्म के आरोपी नेता को नियुक्त करने की वजह से अपनी कुर्सी गंवानी पड़ी थी। रॉयटर्स ने टाइम्स की एक रिपोर्ट के हवाले से कहा कि पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के लिज ट्रस को बदलने के लिए कंजर्वेटिव पार्टी के नेता को चुनने की रेस में एंट्री करने की संभावना है।
बता दें कि जॉनसन को इस साल की शुरुआत में कोविड -19 लॉकडाउन उल्लंघन के आरोपों पर प्रधानमंत्री के रूप में पद छोड़ने के लिए मजबूर किया गया था, जिसके बाद लिज ट्रस ने पदभार संभाला था। गुरुवार को लिज ट्रस ने अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा की थी, अपने बयान में ट्रस ने कहा, "मैं मानती हूं, स्थिति को देखते हुए मैं वह जनादेश नहीं दे सक, जिस पर मुझे चुना गया था। मैंने किंग चार्ल्स से बात की है कि उन्हें सूचित किया जाए कि मैं कंजर्वेटिव पार्टी के नेता के रूप में इस्तीफा दे रही हूं।"
जानिए कौन-कौन हैं पीएम की रेस में शामिल
फिलहाल ब्रिटेन के पीएम पद की दौड़ में सुनक के अलावा पेनी मोर्डेंट, रक्षा मंत्री बेन वालेस, विदेश मंत्री जेम्स क्लेवरली, सुएला ब्रेवरमैन आदि नाम शामिल हैं। वहीं, वित्त मंत्री जेरेमी हंट ने खुद पीएम पद की रेस से बाहर कर लिया है। इसके साथ ही लिज ट्रस के कट्टर विरोधी सांसद माइकल गोव ने भी चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया है।
-
Gold Rate Today: अचानक पलटा ट्रेंड! सोने में जोरदार उछाल, दिल्ली से पटना तक आज 22K-24K गोल्ड का ताजा भाव -
Divyanka Tripathi Love Story: गर्भवती हैं टीवी की 'ईशी मां'? शादी के 10 साल बाद बनेंगी मम्मी? कौन है पति? -
Silver Price Today: चांदी एक झटके में 4000 हुई महंगी,दिल्ली में 9000 टूटी, 10 ग्राम से 1 किलो तक का ताजा भाव -
LPG सिलेंडर के लिए e-KYC क्या सभी कस्टमर्स के लिए अनिवार्य है? पेट्रोलियम मंत्रालय का आया बड़ा बयान -
मंत्री हरदीप पुरी की बेटी और एपस्टीन विवाद: हाई कोर्ट सख्त—'24 घंटे में सब हटाओ', Himayani Puri क्या करती हैं? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना बढ़ा, चांदी लुढ़की, जानें क्या है आज मुंबई में ताजा भाव? -
TMC Candidate Full List: 291 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान,ममता बनर्जी भवानीपुर से मैदान में, किसे कहां से टिकट -
57 की उम्र में फेमस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने उतारे सारे कपड़े, फिर शेयर की ऐसी तस्वीर, क्यों करना पड़ा ऐसा काम? -
Rajya Sabha Elections 2026 Results : NDA को मिली 22 सीटों पर जीत लेकिन बहुमत से अब भी दूर BJP, कैसे? -
Bengal Election: TMC की लिस्ट में कितनी महिलाएं, कितने मुस्लिम और SC/ST? ममता का सोशल इंजीनियरिंग फॉर्मूला -
आज का तुला राशिफल 17 मार्च 2026: पुरानी उलझनों से मिलेगा छुटकारा, दिन शुभ -
Kavya Maran और विराट कोहली को एक साथ मिली बुरी खबर? IPL 2026 से पहले ही हो गया बड़ा नुकसान!












Click it and Unblock the Notifications