Liz Truss resigns: ब्रिटेन की सबसे कम समय तक पीएम बनने का बनाया रिकॉर्ड
ब्रिटेन में राजनीतिक संकट के हालात बन चुके हैं। परिणाम ये हुआ कि महज 45 दिनों में ही पीएम लिज ट्रस के इस्तीफा देना पड़ा। ऐसे में उनके नाम एक नया रिकॉर्ड जुड़ गया।
Liz Truss resigns: ब्रिटेन की नई सरकार की पिछले महीने पेश की गई आर्थिक योजना के बाद वहां उथल पुथल शुरू हो गया। देश में राजनीतिक संकट के हालात बन चुके हैं। परिणाम ये हुआ कि महज 45 दिनों में ही पीएम लिज ट्रस के इस्तीफा देना पड़ा। ऐसे में उनके नाम एक नया रिकॉर्ड जुड़ गया। जिसके तहत ब्रिटेन की सबसे कम समय तक पीएम रहने का रिकॉर्ड उनके नाम दर्ज हो चुका है।
Recommended Video

44 दिन तक लिज ट्रस रहीं पीएम
लिज ट्रस से पूर्व जार्ज कनिंग एकमात्र ऐसे पीएम थे, जिनका कार्यकाल 119 दिन का था। लेकिन अब लिज ट्रस ने महज डेढ़ महीने में इस्तीफा देकर एक नया रिकॉर्ड बनाया है। वो महज 44 दिन दिन तक ब्रिटेन की पीएम रहने वाली नेता हैं। जिनकी सरकार उनकी नई आर्थिक नीतियों घिर गई और उन्हें इस्तीफा देना पड़ा।

सर रॉबर्ट वालपोल का सबसे लंबा कार्यकाल
ब्रिटेन में पीएम के पद पर रह चुके सर रॉबर्ट वालपोल के नाम अब तक सबसे अधिक समय तक प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड दर्ज है। वो 20 वर्ष 314 दिन तक ब्रिटेन के पीएम पद पर बने रहे। इसके बाद विलियम पिट द यंगर हैं जो 18 साल 343 दिन तक ब्रिटेन के पीएम रहे। जबकि तीसरे नंबर पर पूर्व पीएम रॉबर्ट बैंक्स जेनकिंसन हैं। वे 14 साल 305 दिन तक ब्रिटेन के पीएम रहे। इसके बाद के चौथा सबसे लंबा पीएम कार्यकाल रॉबर्ट आर्थर टैलबोट गैसकोयने-सेसिल का है, जो 13 वर्ष 252 दिन तक ब्रिटेन के पीएम पद पर रहे। रॉबर्ट बैंक्स जेनकिंसन और रॉबर्ट आर्थर टैलबोट दोनों प्रधानमंत्रियों को बीमारी के कारण पद छोड़ना पड़ा। जबकि रॉबर्ट वालपोल ने त्याग पत्र दिया था और बिलियम पिट की पीएम पद रहते हुए मौत हो गई थी।

आर्थिक नीति ने किया बेड़ा गर्क
ब्रिटेन में लिज ट्रस के नेतृत्व वाली सरकार ने पिछले महीने एक आर्थिक योजना पेश की थी, जिसके असफल होने के कारण वहां आर्थिक उथल-पुथल शुरू हो गई। इसके साथ ही देश में राजनीतिक संकट के हालात बन गए। परिणाम ये हुआ कि पीएम लिज ट्रस को वित्त मंत्री बदलना पड़ा। इसके साथ ही सरकार ने अपनी कई नीतियों में भी बड़े बदलाव किए लेकिन सफलता नहीं मिल पाई।

निचले सदन में जमकर आलोचना
लिज ट्रस के पीएम बनने के कुछ दिन बाद ही सरकार में उथल पुथल शुरू हो गई। जिसका विपक्ष ने पूरा लाभ उठाया। बृहस्पतिवार को गृहमंत्री सुएला ब्रेवरमैन के इस्तीफा दे दिया। इसके साथ ही संसद के निचले सदन में सदस्यों ने सरकार की जमकर आलोचना की। जिसके बाद लिज ट्रस ने डाउनिंग स्ट्रीट में अपने इस्तीफे की घोषणा कर दी।

लिज ट्रस की पार्टी में दिखी अनुशासनहीनता
लिज ट्रस की पार्टी कंजर्वेटिव पार्टी के नाते उनके पीएम रहते ही उनको लेकर कमेंट कर रहे थे। कंजर्वेटिव के कई नेता कह रहे थे कि ट्रस को पीएम पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। कंजरवेटिव सांसद साइमन होरे ने कहा था कि सरकार अव्यवस्थित हो चुकी है। बताया ये जा रहा है कि ट्रस सरकार का आर्थिक नीतियों के अलावा उनकी पार्टी में उथल पुथल भी उनके पद छोड़ने का एक बड़ा कारण थी।












Click it and Unblock the Notifications