भारत की कट्टर समर्थक हैं ब्रिटेन की नई PM, भारतीय लोगों की दिमाग की हैं कायल, चीन पर एक ही इरादे

ब्रिटेन, 05 सितंबरः कंजरवेटिव पार्टी की नेता लिज ट्रस ब्रिटेन की नई प्रधानमंत्री बन गयी हैं। बोरिस जॉनसन के पद से हटने के पीएम पद के लिए लिज ट्रस और ऋषि सुनक के बीच चुनाव हुआ था जिसमें ट्रस को जीत मिली है। लिज ट्रस ब्रिटेन के इतिहास की तीसरी ऐसी महिला हैं जो प्रधानमंत्री की कुर्सी पर काबिज हुई हैं। इससे पहले मार्गेट थैचर और थेरेस मे ब्रिटेन में पीएम का पद संभाल चुकी हैं। इस चुनाव से पहले भी लिज ट्रस की जीत तय मानी जा रही थी। चनाव परिणाम से पहले हुए सभी सर्वे में लिज ट्रस, कंजर्वेटिव पार्टी के कार्यकर्ताओं की पहली पसंद बनकर उभरीं। उन्हें ऋषि सुनक के खिलाफ अच्छी-खासी बढ़त मिली थी।

भारतीयों के हित में फैसले लेती है कंजरवेटिव पार्टी

भारतीयों के हित में फैसले लेती है कंजरवेटिव पार्टी

लिज ट्रस हों या ऋषि सुनक दोनों ही कंजरवेटिव पार्टी से ताल्लुक रखते हैं। ऐसे में पीएम कोई भी बना है उसके रुख में अधिक फासला नहीं होने जा रहा है। यह जगजाहिर है कि लेबर पार्टी पाकिस्तान और वहां के मुसलमानों के हित में फैसले लेते आई है ऐसे में ब्रिटेन में रहने वाले अधिकांश भारतीयों की पहली पसंद कंजरवेटिव पार्टी हैं। बीत चुनाव में कंजरवेटिव पार्टी ने भारत के मूल निवासियों पर ज्यादा ध्यान दिया और अपने घोषणा पत्र में प्रो इंडिया वादे किए थे। वहीं लेबर पार्टी ने ऐसे दावे किए जो कि भारत के खिलाफ हैं।

भारत संग बेहतर संबंध बनाने की हिमायती हैं ट्रस

भारत संग बेहतर संबंध बनाने की हिमायती हैं ट्रस

गौरतलब है कि 2011 की जनगणना के मुताबिक ब्रिटेन की कुल जनसंख्या 6 करोड़ थी जिसमें 2.5 फीसदी भारतीय हैं। ऐसे में वहां की राजनीतिक पार्टियां भारतीय वोटरों को लुभाने के लिए तरह-तरह के प्रयास करती रहती है। कंजरवेटिव पार्टी इस मामले में अव्वल है। वह भारत से और भारतीयों से बेहतर संबंध बनाए रखने की हिमायती है। इसकी बानगी तब भी दिखी जब चुनाव से कुछ समय पहले लिज ट्रस ने कंजर्वेटिव फ्रेंड्स ऑफ इंडिया की पहली बैठक में खुद को भारतीय समुदाय के लिए व्यवसाय समर्थक के रूप में पेश किया। लिज ट्रस ने रक्षा, व्यापार और लोगों से लोगों के मोर्चों पर भारत के साथ संबंधों को गहरा करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि अगर ब्रिटेन की प्रधानमंत्री बनती हैं तो वह बार-बार भारत आना चाहेंगी।

दुनिया में सबसे प्रतिभाशाली होते हैं भारतीय

दुनिया में सबसे प्रतिभाशाली होते हैं भारतीय

लिज ट्रस ने कहा कि वह यूके-भारत संबंधों के लिए बेहद प्रतिबद्ध हैं। चुनाव से पूर्व लिज ने कहा था कि यदि वह पीएम बनती हैं तो दिवाली तक भारत संग व्यापार सौदा करेंगी। जिसमें जीवन विज्ञान से लेकर प्रौद्योगिकी तक कृषि तक सब कुछ शामिल होंगे। लिज ट्रस ने कहा, "मेरे दिमाग में कोई संदेह नहीं है कि दुनिया में सबसे अच्छे और प्रतिभाशाली भारत में हैं। मैं यह सुनिश्चित करने के लिए अपनी वीजा प्रणाली को देखना जारी रखूंगी कि यह उन लोगों को आकर्षित करे।"

चीन को रोकने के लिए भारत संग मिलकर करेंगी काम

चीन को रोकने के लिए भारत संग मिलकर करेंगी काम

ट्रस ने यह भी कहा था कि वह चाहती हैं कि ब्रिटेन और भारत मिलकर विकासशील देशों को चीन के कर्ज में डूबने से बचाने के लिए वित्त प्रदान करें। ट्रस कह चुकी हैं कि वह भारत सरकार के साथ संयुक्त भारत-यूके परियोजनाओं के वित्तपोषण पर चर्चा करेंगी। वह प्रयास करेंगी कि भारत के संग मिलकर वह छोटे और मध्यम देशों को एक विश्वसनीय निवेश प्रदान करें ताकि बारबाडोस जैसे देश चीन की गोद में जाने को बाध्य न हो पाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+