VIDEO: शेरनी ने झाड़ियों के बजाए सड़क पर दिया बच्चे को जन्म, इंसानों को देखते ही किया ये काम

साउथ अफ्रीका के मालामाला गेम रिजर्व का एक वीडियो वायरल हो रहा। जिसमें एक शेरनी बच्चे को जन्म देती नजर आ आई। हालांकि इंसानों को देखकर वो भाग गई।

शेरनियां गर्भवती होने पर एकांत में रहना पसंद करती हैं। इसके अलावा वो अपने बच्चों को झाड़ियों के बीच किसी सुरक्षित स्थान पर जन्म देने की कोशिश करती हैं, क्योंकि जंगल में तेंदुए, चीते, हाइना समेत कई खतरे हैं। अब सोशल मीडिया पर एक दुर्लभ वीडियो वायरल हो रहा, जिसमें एक शेरनी शावक को जन्म देती नजर आ रही, लेकिन उसने इंसानों को देखने के बाद जो किया उसे देख सब हैरान हैं। (वीडियो-नीचे)

कहां का है वीडियो?

कहां का है वीडियो?

ये वीडियो अफ्रीका के मालामाला गेम रिजर्व का है, वहां पर पर्यटक शेर को देखने निकले थे। उन्हें एक कच्ची सड़क के पास उनके निशान मिले। जब वो आगे बढ़े तो उनको एक शेरनी नजर आई। वो अकेले थी और उसका पेट काफी ज्यादा निकला हुआ था, ऐसे में साफ हो गया कि वो गर्भवती है। कुछ देर तो शेरनी ने आराम किया, लेकिन फिर वो बेचौन हो गई।

लगातार हो रहा था दर्द

लगातार हो रहा था दर्द

पहले तो वो झाड़ियों की ओर गई, लेकिन कुछ ही देर में वो कच्चे रास्ते पर आ गई। वहां वो लेटकर आराम कर रही थी, लेकिन उसको देखकर लग रहा था कि उसे दर्द हो रहा। चंद मिनट बाद वो पीछे की ओर मुड़ी और अपनी पूंछ के आसपास का हिस्सा चाटने लगी। किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा था कि शेरनी के साथ क्या हो रहा?

शावक को लेकर भागी

शावक को लेकर भागी

शेरनी ने वहां पर ही शावक को जन्म दिया, लेकिन अचानक उसकी नजर इंसानों पर पड़ी। वो अपने बच्चे की सुरक्षा को लेकर काफी परेशान थी, ऐसे में उसने तुरंत उसको अपने मुंह में दबाया और झाड़ियों की ओर चली गई। फिलहाल अब वो उसकी अच्छे से देखरेख कर रही।

वीडियो बनाने वाले ने कही ये बात

वीडियो बनाने वाले ने कही ये बात

वीडियो को फिल्माने वाले 30 वर्षीय गेम रेंजर मृशो लुगेंज ने कहा कि ये एक दुर्लभ नजारा है। एक शेरनी ने हमारे सामने ही शावक को जन्म दिया और वो फिर उसे छिपाने के लिए चली गई। इस जगह पर बड़ी संख्या में शेर रहते हैं, जो अपनी आबादी लगातार बढ़ा रहे। हालांकि वो इस बात को लेकर भी हैरान थे कि शेरनी ने झाड़ियों के बजाए खुले में क्यों बच्चे को जन्म दिया।

पिता देगा बच्चों को सुरक्षा

पिता देगा बच्चों को सुरक्षा

शेर हमेशा झुंड में रहना पसंद करते हैं और आपस में मेटिंग करके परिवार को बढ़ाते हैं। शेरनियां गर्भवती होने के बाद एकांत में चली जाती हैं, लेकिन जन्म के बाद वो बच्चों को उनके पिता के साथ रखेंगी। शेरों की फैमिली में शिकार का काम ज्यादातर शेरनियां करती हैं, जबकि बच्चों और परिवार की सुरक्षा का जिम्मा शेरों के पास होता है। वो भी शिकार में मादा की मदद करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+