Libya: लीबिया में डेनियल तूफान ने मचाई तबाही, 2000 लोगों की मौत, हजारों लापता

Libya Storm Daniel News Update: लीबिया के पूर्वी हिस्से में तूफान डेनियल ने तबाही मचा दी है। तूफान डेनियल की वजह से आई विनाशकारी बाढ़ में 2 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। लीबियाई समाचार एजेंसी के मुताबिक लीबिया के प्रधानमंत्री ओसामा हमाद ने सोमवार को मरने वालों की संख्या की पुष्टि की है।

वहीं हजारों लोगों के लापाता होने की आशंका है। प्रधानमंत्री ओसामा हमाद ने कहा है कि पूर्वी शहर डर्ना में दो हजार से ज्यादा लोगों के मौत की आशंका है और हजारों अन्य लापता बताए जा रहे हैं।

Libya Storm Daniel News Update

लीबिया में पीएम ने तीन दिन के शोक की घोषणा की है। इस दौरान देशभर में झंडों को आधा झुकाने का भी आदेश दिया गया है।

प्रधानमंत्री ओसामा हमाद ने कहा है कि मूसलाधार बारिश के कारण उनके हजारों निवासी समुद्र में बह गए हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में लीबिया में स्थिति भयावह है।

सोशल मीडिया पर वीडियो में डूबी हुई कारें, ढही हुई इमारतें और सड़कों पर पानी की तेज धार दिखाई दे रही है। तूफान डेनियल ने पूरे इलाके को बहा दिया और कई तटीय शहरों में घरों को बर्बाद कर दिया है। साथ ही दो पुराने बांधों के टूटने के बाद डर्ना शहर पूरी तरह नष्ट हो गया है।

इसके अलावा मेडिकल सेंटर ऑफ बायडा द्वारा फेसबुक पर अपलोड किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि बड़े तूफान के कारण आई बाढ़ के बाद पूर्वी शहर बायडा के अस्पतालों को खाली करा लिया गया था।

मौसम विभाग की मानें तो यह बारिश एक बहुत ही मजबूत कम दबाव प्रणाली के बचे हुए हिस्से का परिणाम है, जिसे दक्षिणपूर्वी यूरोप के राष्ट्रीय मौसम विज्ञान संगठनों द्वारा आधिकारिक तौर पर 'तूफान डेनियल' का नाम दिया गया है। पिछले हफ्ते तूफान डेनियल ने भूमध्य सागर में जाने से पहले ग्रीस में तबाही मचाई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+