आतंकी का आतंकी पर आया मन, हाफिज सईद ने मन्नान वानी को बताया शहीद
नई दिल्ली। बुरहान वानी से लेकर कश्मीर में कई आतंकियों के लिए शहीद बता चुका मुंबई हमले का मास्टरमाइंड और लश्कर का सरगना हाफिज सईद का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वह मन्नान वानी के लिए अपनी सहानुभूति प्रकट कर रहा है। पिछले सप्ताह सेना के हाथों मारा गया आतंकी मन्नान वानी को हाफिज सईद कश्मीर के लिए जेहाद करने वाला शहीद बताया है। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) का स्टूडेंट रह चुका वानी पिछले साल जनवरी में हिजबुल का हिस्सा बना था।

पाकिस्तान में आतंकवादी गतिविधयां चला रहा और कश्मीरी आतंकी मन्नान को शहीद बताते हुए हाफिज सईद ने कहा कि अब्दुल मन्नान वानी नाम का जो अजीब शख्स शहीद हो चुका, जो एएमयू से पीएचडी करके डॉक्टर बनकर निकला था। उसने कश्मीर में कुर्बानी पेश करके दुनिया को पैगाम दिया है। सईद ने आगे कहा कि ये जाहिल किस्म के लोग हैं और जो दुनिया से वाकिफ नहीं हैं। आज एक पीएचडी डॉक्टर मन्नान वानी कश्मीर में अपनी शहादत पेश करता है, दुनिया को पैगाम देता है।
कश्मीर में आतंकवाद को पनपने में साथ दे रहा जमात उद दावा का सरगना हाफिज के अनुसार, भारत और अमेरिका ने मिलकर इस्लामाबाद की हुकूमत को इस तरह से जकड़ रखा है। इन्होंने डॉलर की कीमत बढ़ा-बढ़ाकर डॉलर का मसला खड़ा कर दिया है कि तुम अपने मुस्लिम भाइयों के बारे में सोच भी नहीं सको
बता दें कि मन्नान जनवरी 2017 में आतंकी संगठन का हिस्सा बना था, जो सुरक्षाबलों की मोस्ट वान्टेड लिस्ट में था। इसी महीने मन्नान कुपवाड़ा एनकाउंटर में सेना के हाथों मारा गया था। एएमयू का स्टूडेंट रह चुके मन्नान के पक्ष में वहां कुछ प्रोग्राम का आयोजन भी हुआ था, जिसके बाद काफी बवाल देखने को मिला था।
ये भी पढ़ें: कुपवाड़ा एनकाउंटर: मुठभेड़ में मारा गया एएमयू का पूर्व छात्र मन्नान वानी, हिजबुल का था टॉप कमांडर












Click it and Unblock the Notifications