लेस्बियन कपल ने कार में किया किस, ड्राइवर ने सुनसान सड़क पर उनके साथ किया ये काम
नई दिल्ली। न्यूयॉर्क में एक उबर ड्राइवर ने किस करने पर लेस्बियन कपल को कार से जबरदस्ती नीचे उतार दिया। लड़कियों ने इसका विरोध किया लेकिन उसने एक ना सुनी और गाड़ी रोककर उन्हें उतार दिया। ड्राइवर ने दोनों को सुनसान रास्ते पर उतार दिया। ड्राइवर ने कहा कि ये सब गैरकानूनी है और दोनों लड़कियों को गाड़ी से उतरना ही होगा।

पार्टी से लौट रही थीं दोनों लड़कियां
26 साल की एलेक्स लोविन और 24 साल की एमा पिचल दो साल से रिश्ते में हैं, वो दोनों बीते हफ्ते मैनहैट्टन में एक दोस्त की बर्थडे पार्टी में शामिल होने गई थीं। वो वहां से उबर टैक्सी से लौट रही थीं। वो दोनों पिछली सीट पर बैठीं और किस करने लगी। ड्राइवर ने ये देख गाड़ी रोक दी और दनों को जबरन नीचे उतार दिया।

टैक्सी का लाइसेंस रद्द
एलेक्स और एमा के इस बारे में सोशल मीडिया पर लिखने और मामले के चर्चा में आने के बाद न्यूयॉर्क टैक्सी एंड लिमोसाइन कमीशन ने जांच की। कमीशन ने पाया का कि टैक्सी ड्राइवर अहमद बुटारी ने गलत किया है। टैक्सी का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है। अब न्यूयॉर्क में ये टैक्सी नहीं चलाई जा सकेगी।

लड़कियों ने दी सफाई
एलेक्स ने सीएनएन के बताया कि वो और उसकी फ्रेंड कार की पिछली सीट पर थीं और आपस में पार्टी और दूसरे मुद्दों पर बातें कर रहे थे। हमने फिर एक दूसरे को किस कर ली। उन्होंने कहा कि सिर्फ एक बार किस की और हमने एक-दूसरे को गलत तरह से नहीं छुआ। एलेक्स ने कहा कि कार में अंतरंग होने से किसी को दिक्कत हो सकती है और हमने कुछ भी गलत नहीं किया लेकिन ड्राइवर ने उन्हें रास्ते में ऐसी जगह पर जबरदस्ती उतार दिया, जहां से दूसरी टैक्सी मिलना भी मुश्किल था।












Click it and Unblock the Notifications