एक्शन स्टार और मार्शल आर्ट किंग जैकी चैन का बेटा ड्रग्स के आरोप में गिरफ्तार
बीजिंग। हॉलीवुड में एक्शन को एक नया आयाम देने वाले मशहूर अभिनेता और मार्शल आर्ट किंग जैकी चैन को उस वक्त शर्मिदंगी का सामना करना पड़ा जब उनके बेटे जेसी चैन को बीजिंग पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जेसी चैन के पास से ड्रग्स और मारिजुआन का सेवन करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, उनकी गिरफ्तारी की इजाजत बीजिंग के डोंगचेंग जिले के प्रोक्यूरेटोरेट ने दी थी।

जैकी चैन ने मांगी माफी
चाईनीज पीपुल्स पॉलिटिकल कंसल्टेटिव कांफ्रेंस के प्रभावी सदस्य और 2009 में नशा विरोधी दूत नामित किए गए जैकी ने अपने बेटे की तरफ से माफी मांगी है और सार्वजनिक रूप से उसकी निंदा की है।












Click it and Unblock the Notifications