अपनी हत्या के डर से लेबनान के प्रधानमंत्री ने अचानक दिया इस्तीफा, ईरान और हिज्बुल्लाह पर बोला हमला
बेरूत। लेबनान के प्रधानमंत्री ने अपने पद से अचानक इस्तीफा देकर सभी को हैरानी में डाल दिया है। पीएम साद हरीरी ने शनिवार को सऊदी अरब की यात्रा के दौरान अपने इस्तीफे की घोषणा कर लेबनान को एक बार फिर अस्थिरता की ओर धकेल दिया है। पीएम हरीरी ने सऊदी अरब के रियाद में टीवी संबोधन के दौरान ईरान और हिज्बुल्लाह पर हमला बोलते हुए अपना पद छोड़ दिया।

पीएम साद हरीरी ने ईरान और लिबनान में चरमपंथी संगठन हिज्बुल्लाह की कड़ी निंदा करते हुए उन पर अरब अफेयर्स पर हस्तक्षेप करने का आरोप लगाया है। हरीरी ने ईरान पर तीखा हमला बोलते हुए लेबनान में अराजकता, संघर्ष और हिंसा फैलाने का आरोप लगाया है। हरीरी ने साथ में यह भी कहा कि ईरान जिस तरह से लेबनान में पाप फैला रहा है, आने वाले वक्त में उन्हीं पर प्रतिघात होने वाला है।
लेबनान में साद हरीरी 2016 में प्रधानमंत्री पद पर नियुक्त किए गए थे, जो 30 सदस्यों वाली नेशनल यूनिटी कैबीनेट को हेड कर रहे थे। इस कैबिनेट में शिया समुदाय के हिज्बुल्लाह मिलिटेंट के सदस्य भी थे। हरीरी सरकार ने अपने पड़ोसी मुल्क सीरिया के गृह युद्ध से बचने के लिए पूरी कोशिश की थी, लेकिन अब लेबनान एक बार भयंकर अस्थिरता की ओर बढ़ सकत है।
साद हरीरी ने शनिवार को दिए अपने भाषण में कहा कि देश में जो वातावरण उनके पिता की हत्या के पहले था, ऐसा ही माहौल देश में अभी चल रहा है। हरीरी ने कहा कि उन्हें अपनी मौत का डर सता रहा है। रफिक हरीरी की हत्या 2005 में हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications