वफादारी का ईनाम, कुर्ते को बना दिया 60 लाख का मालिक
नयी दिल्ली। कुर्ता जानवारों में सबसे ज्यादा वफादार जानवर के तौर पर जाना जाता है। अपने मालिक के प्रति वो हमेशा ही वफादार होता है। ये एक कुर्ते की वफादारी का ही ईनाम है कि वो 60 लाख का मालिक बन गया। जी हां मशहूर फिल्म एक्ट्रेस लॉरेन बैकॉल ने अपने कुत्ते को 60 लाख का मालिक बना दिया है। लॉरेन ने अपनी वसीयत में अपने कुत्ते के नाम पर 10 हजार डॉलर की संपत्ति छोड़ दी है।

लॉरेन की इस महीने मौत हो गई थी। मरने से पहले वो अपनी वसीयत बनाकर गई है, जिसमें उन्होंने अपने कुर्ते को भी शामिल किया है। एक वेबसाइट 'contactmusic.com' के मुताबिक, लॉरेन अपने पीछे 2.66 करोड़ डॉलर की संपत्ति छोड़ गई हैं।
लॉरेन की संपत्ति में से डेढ़ करोड़ रुपये उनके पोतों को, लंबे वक्त से साथ रह रहे उनके कर्मचारियों को 21 लाख रुपये और उनके कुत्ते पैपीलन सोफी की देखरेख के लिए भी 6 लाख रुपये दिए जाएंगे। लॉरेन की वसीयत के कागजात शुक्रवार को मैनहटन सरोगेट की अदालत में दाखिल किए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications