लास वेगास अटैक: 58 की मौत, US का आंतकी हमला मानने से इंकार
लास वेगास। अमेरिका के लास वेगास में फायरिंग से 58 से ज्यादा लोगों की मौत और 515 लोग घायल हो गए हैं। एक बंदूकधारक ने मांडले बे रिसॉर्ट में कसीनो पर हमला बोल दिया है। सूत्रों के मुताबिक, एक संदिग्ध के मारे जाने की पुष्टी भी हई है। लास वेगास में कंट्री म्यूजिक फेस्टिवल हो रहा था, उसी दौरान हमलावर घुसा और मशीनगन से अंधाधुंध फायरिंग की। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर इस हमले की निंदा की है। अमेरिका के लास वेगास में हुए हमले की जिम्मेदारी आईएसआईएस ने ली है। ट्रंप ने इस मले को दुष्ट हरकत बताया और बुधवार को इलाके का दौरा करने की बात कही है। इस हमले को लेकर जहां पहले ये कहा गया कि इसके पीछे आईएसआईएस का हाथ है तो वहीं बात में FBI ने कहा कि हमले के पीछे किसी अंतराष्ट्रीय आतंकी संगठन का हाथ नहीं है।

पुलिस ने जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस घटना के बाद लास वेगास मेट्रोपोलिटन पुलिस ने ट्विटर पर लिखा, 'हम मांडले बे के आसपास एक सक्रिय शूटर की मौजूदगी की रिपोर्ट्स की जांच कर रहे हैं। अमेरिका के लास वेगास में हुए हमले की जिम्मेदारी आईएसआईएस ने ली है।
समाचार एजेंसी एपी के मुताबिक दर्जनों की संख्या में घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। सुरक्षा एजेंसियों को सूचना मिली है कि रूट 91 हार्वेस्ट फेस्टिवल के पास एक एक्टिव शूटर है।
अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हमलावर कौन और कहां से था। पुलिस ने अभी तक इसे आतंकी घटना होने के बारे में कुछ नहीं कहा है।
अधिकारियों ने लास वेगास स्ट्रीप के हिस्सों को बंद कर दिया है और सभी रास्तों को ब्लॉक कर लोगों आवाजाही बिल्कुल बंद कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications