लास वेगास का हत्यारा था अपनी गर्लफ्रेंड पर 'पागल', भाई एरिक ने खोले राज
लॉस एंजलिस। लॉस वेगास के कसीनो में स्टीफन पैड्डॉक नामक जिस शख्स ने 59 की हत्या और 600 को घायल कर दिया था, वो अपनी गर्लफ्रेंड से कुछ ही साल पहले ही नेवादा में मिला था। पैड्डॉक के छोटे भाई एरिक पैड्डॉक ने कहा कि दोनों दिखने में बहुत ही प्यारे थे। एरिक ने रॉयटर्स ने बात करते वक्त कहा 'पैड्डॉक अपनी गर्लफ्रेंड से बहुत प्यार करता था। मेरे कहना का मतलब है, वो उस पर पागलों की तरह फिदा था'।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पैड्डॉक ने अपनी गर्लफ्रेंड मैरिलौ डेनले के लिए एक फिलीपींस बैंक में एक लाख अमेरिकी डॉलर (65,10,270 रुपये) ट्रांसफर के सवाल पर भी एरिक हैरान नहीं है। उसने कहा कि पैड्डॉक ने फिलीपींस के लिए उसके परिवार का टिकट खरीदा था और एक प्रॉपर्टी खरीदने के लिए पैसे ट्रांसफर किए थे।
पैड्डॉक के भाई ऐरिक ने कहा, एक लाख अमेरिकी डॉलर ट्रांसफर करना एक ऐसा सबूत है जिससे यह पता चलता है कि पैड्डॉक अपनी गर्लफ्रेंड से कितना प्यार करता था और उसकी चिंता भी करता था। वह उसे देश से बाहर भेजकर डेनले को हिंसा से दूर रखना चाहता था।
हालांकि, अटॉर्नी मैट लंबार्ड ने लॉस एंजलिस में एफबीआई के सामने स्टीफन पैड्डॉक की गर्लफ्रेंड मैरिलौ डेनले का बयान पढ़ा, जिसमें उन्होंने कहा कि फायरिंग के बारे में डेनले को नहीं पता था। मैट के अनुसार, पैड्डॉक ने उसे देश से बाहर यह कहकर भेज दिया था कि फिलीपींस में उसके परिवार के लिए घर खरीदा है।
वहीं, एरिक ने कहा कि डेनले इन्वेस्टिगेटर्स के सामने किसी भी प्रकार का खुलासा नहीं करेगी। मैरिलौ डेनले नेवादा के रेनो शहर में अटलांटिस केसीनो रिजॉर्ट स्पा में एक होस्टेस के रूप में काम करती थी, जहां स्टीफन उससे पहली बार मिला था।












Click it and Unblock the Notifications