अमेरिका में बाबा साहब की प्रतिमा का अनावरण, विदेश में भीमराव आंबेडकर की सबसे ऊंची प्रतिमा
अमेरिका के मैरीलैंड में भारत के संविधान निर्माता डॉ. भीम राव आंबेडकर की भारत से बाहर सबसे बड़ी प्रतिमा का अनावरण इसी महीने होने जा रहा है। आयोजकों के मुताबिक 14 अक्टूबर को मूर्ति का लोकार्पण किया जाएगा।
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के तर्ज पर 19 फीट की इस प्रतिमा का नाम स्टैच्यू ऑफ इक्वेलिटी रखा गया है। इसे गुजरात के प्रसिद्ध कलाकार और मूर्तिकार राम सुतार ने बनाया है। सुतार ने ही गुजरात के अहमदाबाद में स्थापित सरदार पटेल की मूर्ति भी बनाई थी।

सुतार ने पिछले साठ वर्षों में 90 से अधिक स्मारकीय मूर्तियां बनाई हैं, जिन्हें भारत, अमेरिका, फ्रांस, अर्जेंटीना, इटली, रूस और मलेशिया में रखा गया है।
अमेरिका के मैरीलैंड राज्य के एकोकीक शहर में 13 एकड़ भूमि पर डॉ. आंबेडकर की मूर्ति स्थापित की जाएगी। यह प्रतिमा अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर (एआईसी) का हिस्सा है।
आयोजकों को उम्मीद है कि मूर्ति के लोकार्पण के दौरान भारत और अमेरिका सहित दुनिया भर से अंबेडकरवादी लोग बड़ी संख्या में यहां पहुंचेंगे। स्टैच्यू ऑफ इक्वेलिटी बाबा साहब के संदेशों और शिक्षाओं को विश्व भर में प्रदर्शित करने का काम करेगा।
एआईसी ने कहा, "यह भारत के बाहर बाबासाहेब की सबसे बड़ी प्रतिमा है और इसे इस केंद्र में बनाए जा रहे अंबेडकर स्मारक के एक हिस्से के रूप में स्थापित किया गया है। अमेरिका और दुनिया के अन्य हिस्सों से बड़ी संख्या में अंबेडकरवादी आंदोलन के प्रतिनिधियों और उनके अनुयायियों के इस कार्यक्रम में भाग लेने की उम्मीद है।"
आंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय केंद्र (AIC) ने ने एक बयान में कहा कि इस प्रेरक अवसर का हिस्सा बनें क्योंकि हम समानता, मानवाधिकार और सशक्तिकरण में डॉ. अंबेडकर के योगदान का सम्मान करते हैं।
उनकी स्थायी प्रभाव की प्रतीक, भव्य प्रतिमा के भव्य अनावरण के साक्षी बनें और उस महान नेता को श्रद्धांजलि अर्पित करें, जिन्होंने अन्याय से लड़ने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।
ये कार्यक्रम 14 अक्टूबर को सुबह 10 बजे शुरू होगा और शाम को 5:30 में खत्म होगा। इस दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां का आयोजन किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications