Pakistan: बिकनी में लड़की ने बालकनी में दिया पोज, यूजर्स बोले- इस्लामिक देश में ये सब बर्दाश्त नहीं करेंगे
ऐसा दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो लाहौर के बाहिरा टाउन में जैसमीन शॉपिंग मॉल के सामने किसी बिल्डिंग की है। इस बिल्डिंग की एक बालकनी में एक युवती बिकनी पहने हुए खड़ी है जिसे लोगों ने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया।

Image: screengrabs
पाकिस्तानी सोशल मीडिया पर एक युवती के बिकिनी पहनने से देश में भारी गुस्सा है। दरअसल हाल ही में सोशल मीडिया पर एक बिकनी पहनी हुई लड़की की वीडियो वायरल हुआ है। ऐसा दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो लाहौर के बाहिरा टाउन में जैसमीन शॉपिंग मॉल के सामने किसी बिल्डिंग की है। इस बिल्डिंग की एक बालकनी में एक युवती बिकनी पहने हुए खड़ी है जिसे लोगों ने कैमरे में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर डाल दिया है।
डेली पाकिस्तान की खबर के मुताबिक वीडियो लाहौर का है। रिपोर्ट के मुताबिक यह वीडियो एक संपन्न समाज के इलाके में स्थित चर्चित शॉपिंग मॉल के पास फिल्माया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक वहां से गुजरने वाले लोग यह दृश्य देख हैरान हो गए और उन्होंने वीडियो बनाना शुरू कर दिया। वीडियो क्लिप में युवती एक टू-पीस पहने और लाल फूलों वाला एक गुलदस्ता लिए दिखाई दे रही है। युवती के बगल में सफेद टीशर्ट पहने एक युवक भी खड़ा है। देखने से ऐसा लग रहा है, जैसे वो दोनों किसी फोटो क्लिक करने वाले फोटोग्राफर को पोज दे रहे हैं।
इस घटना ने कथित तौर पर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा पैदा कर दी है, लोग इसके पीछे के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। इस बीच, सोशल मीडिया यूजर्स अश्लील बर्ताव करने के लिए महिला की जमकर खिंचाई कर रहे हैं, जबकि कुछ उसके बचाव में भी नजर आ रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि पाकिस्तान जैसे रुढ़िवादी देश में ऐसे कृत्यों पर कानूनी कार्रवाई की जाने की जरूरत है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि उसका वीडियो उसकी सहमति के बिना इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।
एक यूजर ने लिखा कि ये लाहौर में क्या चल रहा है? वहीं एक ने वीडियो पर चुटकी लेते हुए लिखा कि क्या ये लड़की खुद को मिस वर्ल्ड समझ रही है। हाथ में गुलदस्ता लेकर जोकर दिख रही है। वायरल वीडियो की प्रामाणिकता की अभी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।












Click it and Unblock the Notifications