LA Protest: घर जा रही महिला को लॉस एंजिल्स पुलिस ने मारी गोली, वीडियो में कैद हुई घटना
LA Protest: लॉस एंजिल्स में इन दिनों इमीग्रेशन को लेकर सरकार की कार्रवाई के तरीकों के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं। इसको लेकर बुधवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें एक महिला को पुलिस द्वारा रबर की गोली से घायल होते हुए दिखाया गया है। यह घटना लॉस एंजिल्स पुलिस विभाग (LAPD) से जुड़ी है। इस घटना के बाद से लॉस एंजिल्स पुलिस की सोशल मीडिया पर खूब आलोचना हो रही है।
वायरल वीडियो में LAPD की कार्रवाई
इंस्टाग्राम पर @iamfatimakhadijah और एक्स पर @RpsAgainstTrump नाम के नामक यूजर द्वारा वीडियो पोस्ट किए गए। इस वीडियो को रिकॉर्ड करने वाले व्यक्ति ने दावा किया कि महिला "सिर्फ घर जाने की कोशिश कर रही थी"। वीडियो में LAPD के एक अधिकारी को महिला पर "प्वाइंट-ब्लैंक" रेंज से रबर की गोली चलाते हुए दिखाया गया है। जबकि महिला निहत्थी थी और सिर्फ उन्हें समझाती दिख रही थी कि वह घर जाना चाहती है। लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसे रबर बुलेट मारकर घायल कर दिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है, और LAPD की इस कार्रवाई पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

पत्रकार को भी मारी थी जानबूझकर गोली
इसके पहले एक ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार लॉरेन टोमासी जो कि लॉस एंजिल्स प्रोटेस्ट को कवर करने आई थी। जब वह कैमरे पर इस घटना की जानकारी रिकॉर्ड कर रही थीं, तभी LAPD के जवान ने उनकी तरफ निशाना लगाया और फायर कर दिया। गोली सीधे उनके पैर में आकर लगी और वह दर्द से तड़प उठीं। नाइन न्यूज की पत्रकार पर इस तरह से गोली चलाने के बाद ट्रंप और पुलिस दोनों की लानत-मलानत हो रही है। यह दोनों घटनाएं LAPD की कार्रवाई के तरीकों पर फिर से ध्यान केंद्रित करती है और नागरिकों के खिलाफ बल प्रयोग के बारे में चिंताएं बढ़ाती है, जिसकी उम्मीद अमेरिका जैसे पुराने लोकतांत्रिक देश में नहीं की जा सकती।
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कॉमेंट में बताएं।












Click it and Unblock the Notifications