मिक जैगर के लिए लॉरेन स्कॉट छोड़ गईं नौ मिलियन डॉलर!

न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक स्कॉट ने जैगर के नाम पर एक मिलियन डॉलर का कीमती सामाना भी छोड़ा है। वहीं स्कॉट के परिवार को उनकी वसीयत में से कुछ भी नहीं मिला है।
स्कॉट की वसीयत में लिखा है , 'मैं अपने सारे गहने, कपड़े, घर का फर्नीचर, अपनी गाडि़यां और अपना सारा व्यक्तिगत सामान माइकल फिलिप जैगर के नाम पर दर्ज करती हूं।' बुधवार को कोर्ट पेपर्स के आंकलन के बाद यह बातें सामने आईं।
49 वर्षीय स्कॉट ने 23 मई 2013 को बेवर्ली हिल्स के अपने अपार्टमेंट में वसीयत से जुड़े डॉक्यूमेंट्स पर साइन किए थे। बताया जाता है कि जैगर ने यहीं पर उनके साथ अपना रोमांस खत्म किया था। फिलहाल स्कॉट की इस वसीयत को मैनहैट्टन प्रॉबेट कोर्ट में मंजूरी के लिए जमा किया जाएगा। 17 मार्च को स्कॉट को उनके अर्पाटमेंट में उनके ही स्कार्फ से लटकते हुए पाया गया था।












Click it and Unblock the Notifications