Kuwait Fire: कुवैत में आग की घटना में 41 भारतीयों की मौत, हेल्पलाइन नंबर जारी
Kuwait Fire: कुवैत में आग की बड़ी घटना सामने आई है, जिसमें 41 भारतीयों की मौत हो चुकी है। आग की ये घटना कुवैत में श्रमिकों के आवास के लिए बनी एक इमारत में हुई। घायलों और मृतकों के संबंध में जानकारी की कुवैत में भारतीय दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिया है। आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर +965-65505246 पर संपर्क कर हादसे के चपेट में आए भारतीयों का अपडेट लिया जा सकता है।

कुवैत में बुधवार को बड़ी आग की घटना सामने आई, जिसमें 40 से अधिक भारतीयों की मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां श्रमिकों के आवास की एक इमारत में बुधवार को भीषण आग लग गई। हादसे में भारतीय श्रमिकों की मौत सामने आने पर भारतीय दूतावास एक्शन में आया। एंबेसी की ओर से हादसे में प्रभावित श्रमिकों का अपडेट उनके परिवारों तक पहुंचाने के लिए कुवैत में भारतीय दूतावास ने आपातकालीन व्यवस्था की है।
एक्स पर भारतीय दूतावास ने एक पोस्ट में लिखा, "आज भारतीय श्रमिकों के साथ हुई दुखद अग्नि-दुर्घटना के संबंध में, दूतावास ने एक आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर- +965-65505246 जारी किया गया है। सभी संबंधित लोगों से अपडेट के लिए इस हेल्पलाइन से जुड़ने का अनुरोध किया जाता है। दूतावास हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।"
#BREAKING: 53 people killed and 40 injured in a Mangaf building fire in Kuwait's Southern Ahmadi Governorate. 5 among those killed are Indian. Indian Ambassador to Kuwait has left for the labour camp where fire erupted. Kuwait Govt orders massive demolition of illegal buildings. pic.twitter.com/P08oPG6iPO
— Aditya Raj Kaul (@AdityaRajKaul) June 12, 2024
वहीं केरल में भी नोर्का रूट्स (अनिवासी केरलवासी मामले) ने कुवैत में आग की घटना से संबंधित एक हेल्प डेस्क शुरू की है। हेल्पलाइन नंबर इस प्रकार हैं-
+965 90039594, +965 66893942, +965 60615153, +965 66015200, +965 51714124, +965 55575492, +965 99861103, +965 60311882, +965 655894 53, +96 555464554, +96599122984
इसके अलावा कुवैत में रहने वाले केरलवासी 24 घंटे चलने वाले NORCA ग्लोबल कॉन्टैक्ट सेंटर से टोल-फ्री नंबर 1800 425 3939 (भारत से) +91-8802 012 345 (विदेश से, मिस्ड कॉल सेवा) पर संपर्क कर सकते हैं।
हादसे पर कुवैती उप प्रधान मंत्री शेख फहद यूसुफ सऊद अल-सबा ने हादसे में प्रतिक्रिया दी। उन्होंने निशाने पर रियल एस्टेट कारोबारियों का लिया। शेख फहद ने कहा, "दुर्भाग्य से, रियल एस्टेट मालिकों का लालच इन मामलों को जन्म देता है।"
घटना स्थल का दौरे के दौरान उप प्रधान मंत्री शेख फहद यूसुफ सऊद अल-सबा ने कहा कि हादसे में 41 मौतें हुई हैं। उन्होंने मौत के कारणों की पूरी निष्पक्षता से जांच कराने की बात कही।
वहीं विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने कहा कि वे गुरुवार को कुवैत के लिए रवाना होंगे। एक बयान में राज्य मंत्री ने कहा, "हम कुवैत अग्निकांड के पीड़ितों के साथ खड़े हैं, हम उनके प्रति अपनी सहानुभूति व्यक्त करते हैं। हमने पीएम मोदी के साथ बैठक की और कल सुबह हम कुवैत जा रहे हैं। हम स्थिति का जायजा लेंगे और जो लोग अस्पताल में भर्ती हैं, उनकी पहचान की प्रक्रिया चल रही है। अधिकतम लोग केरल और दक्षिण भारत के अन्य हिस्सों से हैं।"












Click it and Unblock the Notifications