कुवैत के अमीर ने शेख सबा अल-खालिद को फिर से प्रधानमंत्री नियुक्त किया
नई दिल्ली। कुवैत के अमीर शेख नवाव अल-अहमद अल-सबा ने मंगलवार को शेख सबा अल-खालिद अल-सबाह को फिर से प्रधानमंत्री पद के लिए नियुक्त किया है। शनिवार को संसदीय चुनावों के नतीजों के बाद शेख सबा के अपना और अपनी पूरी सरकार का इस्तीफा सौंप दिया था। इसके दो दिन बाद अब कुवैत अमीर ने उनको फिर से पीएम नियुक्त किया है। लंबे समय तक कुवैत के शासक रहे शेख सबा अल अहमद अल सबा के निधन के बाद सितंबर, 2019 में शेख नवाव अल-अहमद अल-सबा अमीर नबे थे और सबा अल खालिद अल सबाह पीएम बने थे। अब उनको एक बार फिर पीएम नियुक्त किया गया है।

सबा अल खालिद अल सबाह चार दशकों से अपने देश की राजनीति में सक्रिय हैं। 1978 में उन्होंने विदेश मामलों के मंत्रालय में शामिल होकर राजनीति में आए थे। कुवैत में अमीर शेख नवाफ अल-अहमद अल-सबा के नेतृत्व में शनिवार को हुए पहले संसदीय चुनाव में उनके दो-तिहाई सांसद हार गए हैं। जिसके बाद कुवैत के प्रधानमंत्री सबा अल खालिद अल सबा ने इस्तीफा दे दिया था। अमीर शेख नवाफ ने प्रधानमंत्री सबा अल खालिद अल सबा का इस्तीफा मंजूर कर लिया था। इसके बाद अमीर को फिर से प्रधानमंत्री नियुक्त करना था, जो नई कैबिनेट का गठन करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications