बरहम सालिह इराक के नए राष्ट्रपति चुने गए

बरहम सालिह इराक के नए राष्ट्रपति बने

बगदाद। इराक की संसद ने बरहम सालिह को देश का नया राष्ट्रपति चुना है। मंगलवार देर शाम को उनके नाम का ऐलान किया गया। पेट्रिओटिक यूनियन ऑफ कुर्दिस्तान (पीयूके) के उम्मीदवार सालिह ने कुर्दिस्तान डेमोक्रेटिक पार्टी (केडीपी) के उम्मीदवार फुवाद हुसैन को हराया। देश के सांसदों ने उनको दूसरे उम्मीदवीरों पर तरजीह देकर वोट दिया।

Kurdish moderate Barham Salih elected Iraq president

58 साल के बरहम सालिह को 219 जबकि फुवाद हुसैन को 22 वोट मिले। बरहम सालिह इराक के आठवें राष्ट्रपति हैं। दोनों कुर्दिश पार्टियों के बीच राष्ट्रपति पद के लिए काफी खींचतान रही, जिसके चलते नतीजे में काफी देर भी हुई। 2003 के बाद से इराक में इराक में राष्ट्रपति हमेशा कुर्द बनता रहा है। प्रधानमंत्री शिया मुसलमान और संसद का स्पीकर सुन्नी बनता है।

शपथ ग्रहण में सालिह ने कहा कि इराक की अखंड़ता और सुरक्षा के लिए काम करेंगे। नए राष्ट्रपति के पास संसद के सबसे बड़े गठबंधन को नई सरकार के गठन के लिए 15 दिन का समय होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+