जानिये कैसे बढ़ाये फेसबुक पर अपने स्टेटस के लाइक्स
नई दिल्ली। आप अक्सर फेसबुक पर अपने दोस्तों और करीबियों को उनकी पोस्ट पर अधिक लाइक मिलने पर सोचते होंगे कि कैसे आपको भी अपने पोस्ट पर अधिक लाइक मिले। लेकिन अब फेसबुक पोस्ट पर अधिक लाइक पाना अब थोड़ा आसान हो गया है।
शाम को 7 से 8 बजे के बीच मिलते हैं सबसे ज्यादा लाइक्स
हाल ही में किये गये एक सर्वे में यह बात सामने आयी है कि अगर आप फेसबुक पर छुट्टियों के दिन पोस्ट लिखते हैं तो आपको अपने पोस्ट पर लाइक कम मिलेंगे। सर्वे में यह बात भी सामने आयी है कि अगर आप शाम को 7 से 8 बजे के बीच अगर पोस्ट लिखते हैं तो उसे अधिक लाइक मिलते हैं। रिपोर्ट के अनुसार शाम को 7 से 8 बजे के बीच अधिक लोग फेसबुक का इस्तेमाल करते हैं और इस समय आपको अपने पोस्ट पर अधिक लाइक मिलने की संभावना रहती है।
शुक्रवार से रविवार तक फेसबुक अपडेट से बचें
साथ ही फेसबुक पर पोस्ट लिखते समय आपको कुछ और बातों का खयाल रखना चाहिए जैसे अगर आप शुक्रवार को फेसबुक पोस्ट लिख रहे हैं तो बेहतर होगा आप सोमवार तक इंतजार करें जिससे आपको अधिक लाइक मिल सकते हैं। दरअसल रिपोर्ट में यह बात सामने निकलकर आयी है कि सोमवार से शुक्रवार तक ऑफिस टाइम के दौरान अधिक लोग ऑनलाइन होते हैं और वह सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं।
फेसबुक-वाट्सएप की लत बर्बाद कर रही है आपकी Love लाइफ!
सिर्फ मस्ती ही नहीं सोशल मीडिया नौकरियों का सर्च इंजन
रिपोर्ट करने वाली टीम में आदित्य राव, प्रांतिक भट्टाचार्य, निमांजा स्पासोजेविक और हिस्हेंग ली शामिल थी। उन्होंने अध्ययन के बाद निकले निष्कर्ष के आधार पर बताया कि पूरे सप्ताह काम के दिनों में अगर कोई शाम 7 से 8 बजे के बीच में पोस्ट किया जाता है तो उस समय सबसे ज्यादा लाइक्स, री-ट्वीट, रिप्लाई और शेयर्स आते हैं।
10 अरब प्रतिक्रियाओं को किया गया शामिल
इस स्ट़डी में सैन फ्रांसिस्को, पेरिस, न्यूयॉक, लंदन, टोक्यो सहित कई अन्य शहरों में 120 दिन में 14 करोड़ 40 लाख से ज्यादा पोस्ट और एक अरब 10 करोड़ प्रतिक्रियाओं पर अध्ययन किया गया था।













Click it and Unblock the Notifications