Texas Church Shooting: चर्च हमले में 26 लोगों के जान लेने वाले शख्स की हुई पहचान, जानिए कौन है
नई दिल्ली। अमेरिका के टेक्सास स्थित एक चर्च में हुए हमले में हमलावर की पहचान कर ली गई है। मिली जानकारी के अनुसार 26 लोगों का हत्यारा खुद 26 साल का है। इस शख्स को अपनी पत्नी और बच्चे से मारपीट करने के कारण अमेरिकी वायुसेना में नौकरी से छुट्टी दे दी गई थी। स्थानीय पुलिस सूत्रों के अनुसार डेविन पैट्रिक केली, बैलिस्टिक बेल्ट और राइफल के साथ काले, बैप्टिस्ट चर्च ऑफ सदरलैंड गया और वहां फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग तभी रुकी जब एक स्थानीय शख्स ने उस पर हमला किया। बताया गया कि केली इस हमले में मारा गाय। विल्सन काउंटी कमिश्नर अल्बर्ट गेम्ज जेआर ने सीएनन को जानकारी दी कि इस हमले में कम से कम 26 लोग मारे गए हैं हालांकि इस बात की आशंका जताई जा रही है कि मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है। बता दें कि इस हमले में एक गर्भवती समेत 2 साल की बच्ची की भी मौत हो गई है।

बाइबिला का टीचर था केली
डेली मेल की एक रिपोर्ट के अनुसार केली अमेरिकी वायुसेना में अनुभवी अधिकारी और बाइबिल का टीचर था। केली का फेसबुक पेज जो एफबीआी ने डिलीट करा दिया है, उसे देख कर यह स्पष्ट लगता है कि वो हथियारों के प्रति काफी आकर्षित था। केली ने हाल ही में फेसबुक पर एआर -15 शैली की एक बंदूक की तस्वीर साझा की थी।

एयरफोर्स से निकाला गया था
केली के लिंक्डइन एकाउंट के अनुसार साल 2009 में ग्रेजुएशन के बाद उसने एयरफोर्स ज्वाइन किया था। साल 2014 में केली को एयरफोर्स से तब निकाला गया जब उस पर पत्नी और बच्चे से मार पीट करने का आरोप लगा। इसके बाद वो एक चर्च में बाइबिल का टीचर बन गया

इस चर्च में हुई गोलीबारी
अमेरिका के जिस चर्च में यह गोलीबारी हुई है वह दक्षिण टेक्सस के सथरलैंड स्प्रिंग्स में है, जहां पर करीब 362 लोग रहते हैं और यह इलाका सैन एंटोनियो से लगभग 35 मील की दूरी पर है। आपको बता दें कि हर रविवार को चर्च में सुबह 11 बजे से प्रार्थना होती है। ऐसे में चर्च में बहुत से लोग जमा रहते हैं। हमलावर ने इसी की वजह से रविवार सुबह का दिन चुना ताकि अधिक से अधिक लोगों को मार सके।

और जारी रही फायरिंग
एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में, सार्वजनिक सुरक्षा क्षेत्रीय निदेशक फ्रीमैन मार्टिन ने कहा कि केली ने गाड़ी से बाहर निकल कर और चर्च पर गोलीबारी शुरू की। वह चर्च के दाहिनी ओर चलता रहा और फायरिंग जारी रही। (तस्वीर में केली की ओर से की गई फेसबुक पोस्ट)












Click it and Unblock the Notifications