पाकिस्तान का NAB क्या है, जिससे कभी इमरान ने विरोधियों को रूलाया, अब खुद बने शिकार, पूर्व पत्नी ने दिलाई याद
इमरान खान की गिरफ्तारी उस वक्त की गई, जब उन्होंने सीधे तौर पर देश की शक्तिशाली सेना और उसकी जासूसी एजेंसी आईएसआई पर हमला बोला था और उन्होंने आईएसआई के एक वरिष्ठ अधिकारी पर अपने उपर जानलेवा हमला करवाने का आरोप लगाया था।

Imran Khan Arrest: बहुत प्रसिद्ध कहावता है, कि इंसान को अपने किए की सजा इसी दुनिया में भोग कर जानी पड़ती है और इमरान खान के साथ शायद कुछ ऐसा ही हो रहा है।
मंगलवार का दिन इमरान खान के लिए बहुत बुरा था और उन्हें इस्लामाबाद हाई कोर्ट से पाकिस्तानी रेंजर्स उठाकर ले गये। इमरान खान को गिरफ्तार कर लिया गया। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि इमरान खान को उन्हीं कानूनों के तहत गिरफ्तार किया गया है, जिसका इस्तेमाल करते हुए उन्होंने कई नेताओं को जेल की हवा खिलाई थी।
इमरान खान ने 'नेशनल अकाउंटिबिलिटी ब्यूरो' (NAB) का इस्तेमाल करते हुए कुछ पाकिस्तानी प्रधानमंत्रियों और पाकिस्तान की राजनीति के प्रतिष्ठित नेताओं के हाथों में हथकड़ी डलवाई और अब वो नेता शायद इमरान खान से 'बदला' ले रहे हैं।
पाकिस्तानी मीडिया में बार बार इसका जिक्र किया जा रहा है, कि जिस मामले में इमरान खान की गिरफ्तारी की गई है, वो कोई ऐसा मामला नहीं है, लेकिन सरकार किसी भी तरह से इमरान खान को जेल में डालना चाहती थी और इसीलिए उन्हें गिरफ्तार किया गया है।
पूर्व पत्नी ने दिलाई पापों की याद
इमरान खान की पूर्व पत्नी रेहम खान ने अपने एक ट्वीट में कहा है, कि "ये मौका कोई खुशी मनाने का नहीं है, बल्कि आईने में झांकने का मौका है। 2018 में जश्न मनाने वाले आज मातम मना रहे हैं।"
रेहम खान ने 2018 के जश्न का जिक्र किया है, जब इमरान खान पहली बार भ्रष्टाचार को खत्म करने के संकल्प के साथ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने थे और प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्होंने NAB का इस्तेमाल विपक्षी नेताओं के खिलाफ शिकंजा कसने के लिए कहा। जिसमें शहबाज शरीफ और नवाज शरीफ भी शामिल थे।
इमरान खान ने NAB का इस्तेमाल कर इन नेताओं को कई महीनों तक जेल में रखा और उन्हें जमानत पर बाहर तक नहीं आने दिया और अब इसी कानून के फंदे में खुद इमरान खान भी आ गये हैं।
किन नेताओं को इमरान ने भिजवाया जेल?
जुलाई 2018 में पूर्व पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को NAB ने गिरफ्तार कर लिया गया और उनकी बेटी मरियम नवाज के साथ उन्हें राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) द्वारा भ्रष्टाचार के लिए 10 साल की सजा दी गई थी। हालांकि, दो महीने बाद उन्हें रिहा कर दिया गया, जब अदालत ने हाईकोर्ट में केस जाने के बाद अपने फैसले को हाईकोर्ट का फैसला आने तक के लिए सस्पेंड कर दिया था।
सिर्फ नवाज शरीफ ही नहीं, बल्कि इसी NAB का इस्तेमाल कर इमरान खावन ने जुलाई 2019 में पीएमएल-एन के शाहिद खाकान अब्बासी को भी जेल भेज दिया गया, जो पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री थे। उन्होंने जनवरी 2017 से मई 2018 तक पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के रूप में काम किया था। 19 जुलाई को, उन्हें 12-सदस्यीय एनएबी की टीम ने कथित भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया था।
एलएनजी 2013 में जब वह पेट्रोलियम और प्राकृतिक संसाधन मंत्री थे, उस वक्त के एक मामले के लिए उन्हें गिरफ्तार किया गया। बाज में उन्हें जमानत दे दी गई और 27 फरवरी 2020 को उन्हें आदियाला जेल से रिहा कर दिया गया।
इसके अलावा इमरान खान के आदेश के बाद NAB ने पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की प्रॉपर्टी तक जब्त कर ली थी। लेकिन, अब NAB शहबाज शरीफ के हाथों का 'तोता' है, जो इमरान खान के पीछे पड़ गया है।
नेशनल अकाउंटिबिलिटी ब्यूरो को जानिए
इस एजेंसी की स्थापना पाकिस्तान के पूर्व सैन्य शासक जनरल परवेज मुशर्रफ ने 16 नवंबर 1999 को की थी। तब से इसके संचालन के क्षेत्र का काफी विस्तार कर दिया गया था।
किस्तान के संविधान के अनुसार, इस एजेंसी को वित्तीय कुप्रबंधन, आर्थिक आतंकवाद, भ्रष्टाचार के संदेह में व्यक्तियों के खिलाफ जांच शुरू करने, पूछताछ करने और गिरफ्तारी वारंट जारी करने और BAB की अदालतों में मामलों को चलाने की शक्तियां दी गई हैं। लेकिन, इसे बुरी तरह से राजनीतिक फायदे के लिए इस्तेमाल किया गया है।
पाकिस्तानी सेना के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल नज़ीर अहमद बट, फिलहाल NAB के अध्यक्षहैं, जिन्होंने इस साल की शुरुआत में 4 मार्च को शहबाज सरकार के कहने पर कार्यभार संभाला था। NAB का मुख्यालय इस्लामाबाद में है। एजेंसी के पास पाकिस्तान के चार राजधानी क्षेत्रों के साथ-साथ चार प्रांतों में चार क्षेत्रीय कार्यालय भी हैं।












Click it and Unblock the Notifications