The 'Gaza metro': 41KM लंबे गाजा में हमास ने कैसे तैयार किया 500 किलोमीटर की रहस्यमयी सुरंगों का भूलभुलैया?
Gaza Mysterious Subterranean Tunnel: गाजा के नीचे बनाए गये असंख्य सुरंगों को मिस्र से सामानों की तस्करी और इजराइल में हमले शुरू करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले रास्ते के रूप में जाना जाता है।
लेकिन, एक गाजा में एक दूसरा भूमिगत नेटवर्क भी मौजूद है, जिसे इज़राइल रक्षा बल, बोलचाल की भाषा में "गाजा मेट्रो" कहते हैं। यह सुरंगों की एक विशाल भूलभुलैया है और इन सुरंगों की जानकारी रखने वाले लोगों के मुताबिक, ये जमीन के अंदर कई किलोमीटर तक फैला हुआ है, जिसका इस्तेमाल लोगों और सामानों के परिवहन के लिए किया जाता है।

जमीन के नीचे रहस्यमयी भूलभुलैया
इसके अलावा, इन सुरंगों में रॉकेट्स और गोला बारूद का भंडार भी सुरक्षित रखा जाता है। गाजा के सुरंग हमास के नियंत्रण में होते हैं और वहीं उनके कमांड सेंटर और कंट्रोल रूम बने होते हैं। लिहाजा, ये इजराइली डिफेंस फोर्स और इजराइली एयरफोर्स की पहुंच से दूर होते हैं।
हमास ने साल 2021 में गाजा के नीचे 500 किलोमीटर लंबी सुरंगें बनाने का दावा किया था, हालांकि यह स्पष्ट नहीं है, कि यह आंकड़ा कितना सटीक है या फिर दिखावटी दावा है। यदि यह सच है, तो हमास की भूमिगत सुरंगें न्यूयॉर्क सिटी सबवे प्रणाली की लंबाई के आधे से थोड़ी ही कम होंगी।
इज़राइल के रीचमैन विश्वविद्यालय के प्रोफेसर और भूमिगत युद्ध के विशेषज्ञ डैफने रिचमोंड-बराक ने कहा, "यह एक बहुत ही जटिल, बहुत बड़ा, विशाल और क्षेत्र के एक छोटे से टुकड़े में बनाया गया सुरंगों का नेटवर्क है।"
हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है, कि इस रहस्यमयी सुरंग को बनाने में खर्च कितना आया है और कितने लोगों ने इन सुरंगों का निर्माण किया होगा।

सुरंगों का नेटवर्क कैसे बना?
2005 में गाजा से हटने के बाद साल 2007 में इजराइल ने इस क्षेत्र के तमाम रास्तों, भूमि, आकाश मार्ग और जलमार्ग की नाकेबंदी करके रखा। इजराइल को डर था, कि हमास के पास दूसरे देशों से मदद ना पहुंचे, लिहाजा इजराइल ने मिस्र के साथ समझौता भी कर लिया और मिस्र ने गाजा पट्टी से मिस्र होकर निकलने वाले रास्ते को ब्लॉक कर दिया।
लिहाजा, हमास के पास युद्ध लड़ने के लिए विशाल मशीनरी नहीं है। इसीलिए सवाल ये उठ रहे हैं, कि आखिर हमास ने गाजा पट्टी के अंदर विशालकाय सुरंगों का निर्माण बगैर मशीनों के कैसे किया होगा?
एक्सपर्ट्स का कहना है, कि गाजा पट्टी में इन्फ्रास्ट्रक्चर के निर्माण के लिए जिन मशीनों का इस्तेमाल किया गया है, उन्हीं मशीनों से सुरंगों का भी निर्माण किया गया होगा। इन सुरंगों में बिजली की आपूर्ति होती है और पूरी तरह से कंक्रीट का बना हु्आ है।
इजराइल ने लंबे समय से हमास पर, नागरिक और मानवीय उद्देश्यों के लिए उपयोग किए जाने वाले कंक्रीट को सुरंगों के निर्माण की ओर मोड़ने का आरोप लगाया है।

सुरंग नेटवर्क से कितना फायदा?
प्राचीन काल में भी राजा-महाराजा सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और आपातकालीन स्थिति में भागने के लिए लंबी लंबी सुरंगों का निर्माण करवाते थे। लिहाजा, मध्ययुगीन काल से ही सुरंगें युद्ध का एक आकर्षक उपकरण रही हैं। आज वे हमास जैसे उग्रवादी समूहों को असममित युद्ध में बढ़त प्रदान करते हैं, लिहाजा बेहद एडवास इजराइली डिफेंस फोर्स भी हमास के सुरंगों के आगे परेशान है।
जो बात हमास की सुरंगों को अफगानिस्तान के पहाड़ों में अल कायदा या दक्षिण पूर्व एशिया के जंगलों में वियतनाम की सुरंगों से अलग बनाती है, वह यह है, कि इसने पृथ्वी पर सबसे घनी आबादी वाले क्षेत्रों में से एक, गाजा के नीचे एक भूमिगत नेटवर्क का निर्माण किया है। गाजा की लंबाई 41 किलोमीटर है, जहां करीब 21 लाख लोग रहते हैं, जहां पर हमास ने 500 किलोमीटर सुरंग बनाने का दावा किया है।

इज़राइल में 7 अक्टूबर के आतंकवादी हमले के बाद इजराइल डिफेंस फोर्स ने बार-बार आरोप लगाया है, कि हमास इन जमीनी सुरंगों के अंदर से और गाजा के बेगुनाह नागरिकों के घरों से छिपकर आतंकी हमलों को अंजाम दे रहा है। इजराइल का कहना है, कि हमास के आतंकियों ने गाजा के बेगुनाह लोगों को ढाल बना रखा है। लिहाजा, इजराइली कार्रवाई में आम लोग मारे जा रहे हैं। गाजा में स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को एक बयान में कहा है, कि इजरायली सैन्य हवाई हमलों में कम से कम 2,670 फिलिस्तीनी मारे गए हैं।
हमास के इस भुलभुलैया को खत्म करने के लिए इजराइल काफी लंबे अर्से से कोशिशें कर रहा है, लेकिन कामयाबी नहीं मिली है। 2014 में भी इजराइल ने हमास के हमले के बाद गाजा में जमीनी ऑपरेशन शुरू किया था, लेकिन सुरंगों को नष्ट करने में कामयाबी नहीं मिली।
इसीलिए इजराइली सेना ने दक्षिणी गाजा में रहने वाले करीब 11 लाख लोगों को उत्तरी गाजा जाने के लिए कहा है, ताकि एक बार आम लोगों के हटने के बाद वो इन सुरंगों के खिलाफ ऑपरेशंस चला सके, लेकिन हमास लोगों को घर नहीं छोड़ने दे रहा है, क्योंकि हमास को पता है, कि एक बार अगर लोग हट गये, तो फिर ना सिर्फ उसकी सालों की मेहनत बर्बाद हो जाएगी, बल्कि हमास का नामो-निशान भी मिट सकता है।












Click it and Unblock the Notifications