चाकू लेकर अस्पताल में घुस गया 'पागल' शख्स, लोगों पर करने लगा वार, 2 की मौत 23 घायल
चीन के दक्षिण-पश्चिमी प्रांत युन्नान के एक अस्पताल में चाकूबाजी का मामला सामने आया है। इस हमले में कम से कम 2 लोगों की मौत हो गई और कम से कम 21 घायल बताए जा रहे हैं। राज्य की मीडिया ने आधिकारिक सूत्रों के हवाले से इसकी पुष्टि की है। सोशल मीडिया पर जारी सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में एक व्यक्ति को अस्पताल परिसर के अंदर चाकू लहराते हुए दिखाया गया है।
राज्य मीडिया के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, हमला जेनक्सिओनग काउंटी के एक स्थानीय अस्पताल में हुआ। सीएनएन ने गुइझोउ टेलीविजन के हवाले से बताया कि घटनास्थल के कई वीडियो सामने आए हैं जिसमें पुलिस पास के वेलनेस सेंटर में एक संदिग्ध को पकड़ती हुई दिखाई दे रही है। हालांकि हमलावरों ने पुष्टि नहीं की गिरफ्तार किया गया संदिग्ध हमलावर है या नहीं...

चीन में हाल के दिनों में इस तरह की घटनाएं बढ़ी हैं। बीते साल अगस्त के महीने में युन्नान प्रांत में मानसिक रूप से पीड़ित एक शख्स ने लोगों पर चाकू से हमला किया था। इस हमले में दो लोगों की मौत हो गई थी और सात अन्य घायल हो गए थे। बीते साल ही सितंबर के महीने में दक्षिणी चीन के गुआंग्डोंग प्रांत के किंडरगार्टन में हुई चाकूबाजी की घटना में छह लोग मारे गए थे और एक शख्स घायल हुआ था।
2020 में दक्षिणी गुआंग्शी क्षेत्र में एक प्राथमिक विद्यालय में चाकू से किए गए हमले में 37 बच्चे और दो वयस्क घायल हो गए , जबकि 2022 में पूर्वी जियांग्शी प्रांत में एक किंडरगार्टन में चाकू से किए गए हमले में तीन की मौत हो गई और छह घायल हो गए।












Click it and Unblock the Notifications