Kiss Cam: HR के साथ अठखेलियां करने वाले CEO एंडी के साथ एक और कांड हो गया, कंपनी ने लिया एक्शन
Kiss Cam: न्यू यॉर्क स्थित टेक कंपनी एस्ट्रोनॉमर के सीईओ एंडी बायरन को 'किस कैम' (Kiss Cam) विवाद के बाद छुट्टी पर भेज दिया गया है। एंडी कंपनी की एचआर हेड क्रिस्टीन कैबट के साथ कोल्डप्ले के एक कॉन्सर्ट में 'किस कैम' पर उनकी तस्वीर वायरल होने के बाद यह कदम उठाया गया है। इस घटना से कंपनी और एंडी बायरन, दोनों ही विवादों में घिर गए हैं।
मामले की जांच जारी
कंपनी ने लिंक्डइन पर एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा कि बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने मामले की औपचारिक जांच शुरू कर दी है और जल्द ही अतिरिक्त जानकारी साझा की जाएगी। कंपनी ने अपनी संस्कृति और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई है। एंडी पहले से एक शादीशुदा मर्द हैं इस वजह से उनके चरित्र को लेकर सोशल मीडिया पर खूब लानत-मलानत हो रही है।

जवाब नहीं दे पाए एंडी
कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया कि एंडी बायरन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है और इंटरनेट पर प्रसारित हो रहा बयान फर्जी है। कंपनी ने सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों का खंडन किया है, जिसमें एक पैरोडी खाते द्वारा सीईओ के नाम पर किए गए पोस्ट भी शामिल हैं। लेकिन कुछ लोगों इसके कॉमेंट में कंपनी के रवैये पर भी सवाल उठाए हैं जिसमें कंपनी ने वीडियो के फर्जी होने का दावा किया।
कोल्ड प्ले के सिंगर ने भी ली चुटकी
वायरल वीडियो में दिख रहे व्यक्ति और महिला के बीच संबंध को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं। कोल्डप्ले के गायक क्रिस मार्टिन ने भी इस घटना पर मजाक करते हुए कहा था कि या तो वे दोनों अफेयर कर रहे हैं या बहुत शर्मीले हैं।
कंपनी को मिला नया सीईओ
इस बीच, एस्ट्रोनॉमर के चीफ प्रोडक्टशन ऑफिसर और को-फाउंडर पीट डीजॉय को अंतरिम सीईओ नियुक्त किया गया है। कंपनी इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और उचित कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है।
क्या है मामला?
दरअसल एंडी बायरन और उनकी एचआर हेड क्रिसटीन कैबट कोल्ड प्ले के कॉन्सर्ट के दौरान अठखेलियां कर रहे थे। वे एक दूसरे को किस कर रहे थे, हग कर रहे थे। लेकिन दर्शक दीर्घा को कवर करने वाले एक कैमने ने दोनों के निजी पलों को लाइव कर दिया और यहीं से रायता फैलने की शुरूआत हुई। कैमरे को देखकर वे असहज हो गए और जल्दी से अलग हो गए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद यह विवाद शुरू हुआ। अब इसे मामले पर न्यूयॉर्क से लेकर दिल्ली तक मीम की बारिश हो रही है।
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कॉमेंट में बताएं।












Click it and Unblock the Notifications