Kisan Andolan पर US सांसदों ने माइक पोम्पिओ को लिखी चिट्ठी, भारत से बात करने का आग्रह
नई दिल्ली। Farmers Protest: भारत में कृषि कानूनों के खिलाफ जारी किसान आंदोलन को देश-विदेश से भी बड़े स्तर पर समर्थन मिल रहा है। किसानों को मिल रहे समर्थन से केंद्र की मोदी सरकार (Modi government) पर लगातार दबाव बढ़ता जा रहा है, इसी बीच अब अमेरिका (America) में भी किसानों के आंदोलन (kisan andolan) को लेकर हलचल शुरू हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक अमेरिका के सात प्रभावशाली सांसदों (US Lawmakers) ने विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ (Mike pompeo) को पत्र लिख भारतीय विदेश मंत्रालय के समक्ष किसान आंदोलन का मुद्दा उठाने की अपील की है। माइक पोम्पिओ को पत्र लिखने वाले संसदों में भारतीय-अमेरिकी महिला सांसद प्रमिला जयपाल (Pramila Jaipal) भी शामिल हैं।
Recommended Video

किसान आंदोलन को लेकर अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ को लिखे खत में सांसदों ने कहा, 'भारत में किसान आंदोलन का मुद्दा अमेरिका में रह रहे सिखों से भी जुड़ा हुआ है। वह पंजाब से संबंध रखते हैं, एक महीने से जारी किसान आंदोलन से भारतीय-अमेरिकी लोगों पर प्रत्यक्ष तौर पर असर पड़ रहा है, क्योंकि उनके परिवार को लोग इस आंदोलन से जुड़े हुए हैं। अमेरिका में रहने वाले सिख भारत में अपने परिवार वालों को लेकर चिंतित हैं। इस गंभीर मुद्दे पर ध्यान केंद्रित करते हुए हम आपसे आग्रह करते हैं कि इस मामले को भारतीय समकक्ष के समक्ष उठाया जाए।' किसानों ने यह भी कहा कि वह मौजूदा कानून के अनुपालन में राष्ट्रीय नीति निर्धारण के लिए भारत सरकार के अधिकार का सम्मान करते हैं।
बता दें कि अमेरिकी सांसदों से पहले किसान आंदोलन को लेकर कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भी कुछ सप्ताह पहले टिप्पणी की थी। जस्टिन ट्रूडो और अमेरिकी सांसदों की प्रतिक्रिया पर भारत सरकार ने स्पष्ट शब्दों में कहा था कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है और ये उसका आंतरिक मामला है। भारत सरकार ने पहले ही विदेशी नेताओं और राजनैतिकों के बयान का जवाब देते हुए इसे गलत सूचित और अनुचित बताया था।
यह भी पढ़ें: बिना किसी पुख्ता सबूत IT ने की कार्रवाई तो अधिकारियों का घेराव करेंगे किसान, जानिए पूरा मामला
-
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या?












Click it and Unblock the Notifications