Video: तो क्या जिंदा हैं माइकल जैक्सन, फैंस ने की इस शख्स के DNA टेस्ट की मांग!
न्यूयॉर्क। 'किंग ऑफ पॉप' माइकल जैक्सन के फैंस आजकल एक शख्स के डीएनए टेस्ट की मांग कर रहे हैं। ये ऐसे फैंस हैं जो यह मानने को तैयार नहीं हैं कि जैक्सन की मौत हो गई है। दरअसल पिछले दिनों माइकल जैक्सन का एक हमशक्ल स्पेन में नजर आया है। इस हमशक्ल के बारे में फैंस कह रहे हैं कि वह माइकल जैक्सन हैं। अखबार द मिरर की ओर से इस बात की जानकारी दी गई है। इस व्यक्ति का नाम सर्जियो कोर्ट्स है और यह स्पेन के एक आर्टिस्ट हैं।

वायरल हुई सर्जियो की फुटेज
सर्जियो कोर्ट्स की एक फुटेज पिछले दिनों वायरल हो गई थी। इस फुटेज के वायरल होने के बाद लोग उनके डीएनए टेस्ट की अपील कर रहे हैं। फैंस का कहना है कि हो सकता है माइकल जैक्सन पहचान छिपाकर रह रहे हों। थाइलैंड में एक कार्यक्रम के दौरान सर्जियो इस रूप में दिखाई दिए थे। उन्होंने कहा था, 'हलो, माइकल जैक्सन के फैन्स, आप मुझे 23 दिसंबर को पट्टाया में होने वाले कार्यक्रम में देख सकते हैं।' हालांकि सर्जियो देखने में जैक्सन से कम उम्र के लगते हैं।

'मेरा माइकल वापस आ गया'
सर्जियो की टिप्पणी के बाद जैक्सन के फैन पागल हो उठे। एक फैन ने लिखा, 'मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं माइकल, मेरा माइकल वापस आ गया है।' सर्जियो ने कहा कि जब वह हाई स्कूल में पढ़ते थे तभी एक जर्नलिस्ट ने यह टिप्पणी की थी, 'आप माइकल जैक्सन की तरह दिखते हैं।' उन्होंने कहा, 'उस समय मैंने जर्नलिस्ट की बात मजाक में ली लेकिन दो हफ्ते बाद ही उन्होंने मुझे एक पर्फ्यूम विक्रेता से मिलवाया। वह प्रचार के लिए मेरी फोटो का प्रयोग करना चाहता था। '
2009 में हो गई थी जैक्सन की मौत
सर्जियो की मानें तो पहले तो उन्हें यकीन नहीं हुआ लेकिन बाद में उन्हें लगने लगा कि उनकी कल्पनाएं अब उनकी वर्किंग लाइफ का हिस्सा बनने वाली हैं। माइकल जैक्सन 25 जून 2009 को लॉस एंजिल्स के घर में मृत पाए गए थे। बताया गया था कि ड्रग्स की ओवरडोज की वजह से उनकी मौत हो गई थी।












Click it and Unblock the Notifications