शाही परिवार तक पहुंची मंदी की मार, बकिंघम पैलेस के स्वीमिंग पूल की हीटिंग बंद, किंग चार्ल्स का आदेश
ब्रिटेन में शाही परिवार के खर्च में एक साल के भीतर 5 फीसदी वृद्धि हुई है। एक समाचार विज्ञप्ति में शाही परिवार ने कहा है कि रानी की मृत्यु और राजा चार्ल्स के राज्यभिषेक संबंधित लागतों की वजह से उनका खर्च बढ़ा है।
हाल में एक रिपोर्ट के मुताबिक शाही परिवार का खर्च बढ़कर 135 मिलियन डॉलर हो गया है जो सरकार से मिलने वाले फंड से 26.55 मिलियन अधिक है। यही वजह है कि शाही परिवार को लगातार दूसरे साल बचत में कटौती करनी पड़ी है।

फॉर्चून में छपी खबर के मुताबिक ब्रिटेन इस समय दशकों के सबसे खराब आर्थिक संकट से जूझ रहा है। ऐसे में किंग चार्ल्स खर्च में कटौती करने के उद्देश्य से लागत कम करने की योजना बना रहे हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक किंग चाल्स ने पर्यावरण को ध्यान में रखने के साथ-साथ पैसे बचाने की कोशिश में कथित तौर पर अपने कर्मचारियों को थर्मेस्टैट बंद करने और अपने आधिकारिक निवास बकिंघम पैलेस में स्विमिंग पूल में हीटिंग बंद करने का आदेश दे चुके हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक राजा चार्ल्स लंबे वक्त से पर्यावरणीय मुद्दों के समर्थनक रहे हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि शाही इमारत में कमरों को गर्म रखने के कम से कम प्रयास किए जा रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक लंदन के बकिंघम पैलेस के नवीनीकरण में भी शाही परिवार का 26 मिलियन डॉलर खर्च करना पड़ गया है।
वहीं, दस्तावेजों से खातों से पता चला कि शाही परिवार ने पिछले वर्ष गैस और बिजली पर 3.4 मिलियन डॉलरे खर्च किए, जो पिछले 12 महीनों में 1.77 मिलियन डॉलर से अधिक है।
इससे पहले द सन ने खुलासा किया था कि किंग चार्ल्स ने बाल्मोरल में एक स्मार्ट मीटर लगाया है। रिपोर्ट में दावा किया गया है नए राजा ने यह भी मांग की है कि बकिंघम पैलेस के स्विमिंग पूल में हीटिंग बंद कर दी जाए। पैलेस ने जोर देकर कहा कि ये कदम राजा की लंबे समय से चली आ रही पर्यावरण को बचाने के लिए किए गए कामों को दिखाता है, जिसे उन्होंने शाही परिवार के लिए मजबूत किया है।












Click it and Unblock the Notifications