Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

VIDEO: बर्थडे की परेड में घोड़े की सवारी करने वाले 30 सालों में पहले ब्रिटिश सम्राट बने किंग चार्ल्स-III

ब्रिटेन के नए राजा किंग चार्ल्स तृतीय का 17 जून को धूमधाम से जन्मदिन सेलिब्रेट हुआ। किंग चार्ल्स घोड़े की सवारी करते दिखे। वहीं, पीछे उनका पूरा परिवार भी शामिल रहा।

ब्रिटेन के नए राजा किंग चार्ल्स तृतीय का आज यानी 17 जून को जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर एक भव्य परेड का आयोजन किया गया। परेड में 200 घोड़ों, 10 बैंड के 400 संगीतकारों और ड्रमों के कोर के साथ 1,400 से अधिक सैन्य अधिकारी शामिल रहे। खास बात यह रही कि किंग चार्ल्स अपनी पहली ट्रूपिंग द कलर परेड में घुड़सवारी करते नजर आए। इसके साथ ही चाल्स घोड़े की सवारी करने वाले 30 सालों में पहले ब्रिटिश सम्राट बने।

दरअसल, किंग चार्ल्स पिछले साल 14 नवंबर को 74 साल के हो गए थे। लेकिन, 17 जून को देश गर्मियों के महीनों में होने वाली परेड के लिए शाही परंपरा के अनुसार अपने सम्राट का जन्मदिन मनाता है। इस वजह से शाही परेड का आयोजन किया गया।

prince king charles

इस आयोजन में किंग के बेटे और उत्तराधिकारी विलियम प्रिंस ऑफ वेल्स, उनकी बहन ऐनी द प्रिंसेस रॉयल और भाई एडवर्ड ड्यूक ऑफ एडिनबग भी घोड़े पर सवार नजर आए। वहीं, घोड़ा गाड़ी में इनके पीछे राजा प्रिंस चार्ल्स की पत्नी रानी कैमिला, चार्ल्स की बहू कैथरीन वेल्स और उनके दो पोते (प्रिंस जॉर्ज, प्रिंस लुइस), एक पोती राजकुमारी चार्लोट मौजूद रहे। यह परेड सेंट्रल लंदन में मॉल से होते हुए बकिंघम पैलेस तक निकली गई।

एलिजाबेथ के निधन के बाद पहली ट्रूपिंग द कलर परेड

आपको बता दें कि यह परेड चार्ल्स की मां महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद पहली ट्रूपिंग द कलर परेड है। पिछले साल सितंबर माह में 96 साल की उम्र में महारानी एलिजाबेथ का निधन हुआ था। परेड उन दिनों की है जब झंडों को युद्ध के मैदान में रैली स्थल के रूप में इस्तेमाल किया जाता था और यह आवश्यक था कि सैनिक अपने स्वयं के रेजिमेंटल ध्वज रंगों को पहचानें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+