लंदन क्लीनिक से डिस्चार्ज हुए किंग चार्ल्स, तीन दिन से थे भर्ती
लंदन क्लीनिक प्राइवेट हॉस्पिटल में तीन दिन तक अस्पताल में भर्ती रहने के बाद किंग चार्ल्स अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं। बता दें कि किंग चार्ल्स का बढ़े हुए प्रोस्टेट का ऑपरेशन हुआ है। किंग चार्ल्स अपनी पत्नी क्वीन कैमिला के साथ अस्पताल से घर गए, इस दौरान कार के भीतर से उन्होंने मीडिया का अभिवादन किया। बकिंघम पैलेस की ओर से कहा गया है कि निजी स्वास्थ्य लाभ की अवधि तक किंग चार्ल्स लोगों के साथ अपने कार्यक्रम को फिलहाल के लिए टाल रहे हैं।
हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि कितने समय तक किंग चार्ल्स सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूर रहेंगे और वह स्वास्थ्य लाभ के लिए कहां रहेंगे। बता दें कि इससे पहले वेल्स की राजकुमारी कैथरनीन भी सेंट्रल लंदन के इसी अस्पताल में एबडोमेन की सर्जरी के बाद डिस्चार्ज हुई थीं। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद राजकुमारी अपने घर विंडसोर पहुंची थीं। केट लंदन क्लीनिक में 13 दिनों तक भर्ती थीं।

यूरोलॉजिस्ट सर्जन रिक पोपर्ट ने कहा कि जो मरीज बढ़े हुए प्रोस्टेट की सर्जरी कराते हैं उन्हें कुछ असुविधा हो सकती हैं। वहीं लंदन क्लीनिक के सलाहकार पॉपर्ट ने बताया कि जब कोई ऑपरेशन होता है तो वह एक तरह की चोट होती है, लिहाजा उसे ठीक होने में चार से छह हफ्ते तक लगते हैं। शुरुआती कुछ हफ्तों में चीजों को धीरे-धीरे लेना चाहिए, मुझे उम्मीद है कि किंग चार्ल्स इस दौरान चलते-फिरते रहेंगे और भारी सामान नहीं उठाएंगे और अधिक व्यायाम भी नहीं करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications