किम कार्दिशियन को वाॉशरूम में बंद कर नकाबपोश लुटेरों ने क्या-क्या लूटा?
पेरिस। फेमस रियलिटी स्टार किम कार्दिशियन को पेरिस में उनके आलीशान अपार्टमेंट के वाशरूम में बंद कर लुटरों ने करोड़ों रुपए के जेवर लूट लिए। इन जेवरों में दो बेहद महंगी अंगूठियां भी हैं।
ये अंगूठियां किम कार्दिशियन के पति कान्ये वेस्ट ने उनको इंगेजमेंट गिफ्ट के तौर पर दी थी। इन खास अंगूठियों की कीमत लगभग 40 करोड़ है।

लुटेरे ले गए लगभग 75 करोड़ रुपए के जेवर
पेरिस के आलीशान अपार्टमेंट में अचानक पांच नकाबपोश लुटेरे घुस गए और किम कार्दिशियन को बंदूक की नोक पर बंधक बना लिया।
लुटेरों ने किम के हाथ पैर बांध दिए और उनको वॉशरूम में बंद कर दिया। इसके बाद लुटेरे 75 करोड़ रुपए के जेवर लेकर चलते बने।
किम की दो बेशकीमती अंगूठियां ले गए लुटेरे
लुटेरे जो जेवर ले गए, उनमें किम की दो बेशकीमती अंगूठियां भी शामिल हैं जो उनके पति कान्ये वेस्ट ने उनको गिफ्ट के तौर पर दी थी।
इनमें से पहली अंगूठी की कीमत लगभग 10 करोड़ रुपए थी और दूसरी अंगूठी लगभग 40 करोड़ की थी।

पहली अंगूठी किम को देकर कान्ये वेस्ट ने 2013 में शादी के लिए प्रपोज किया था। दूसरी अंगूठी पिछले महीने कान्ये ने किम को गिफ्ट किया था जिसे पहनकर किम हमेशा घूमती रहती थीं।

लूट से दो घंटे पहले स्नैपचैट पर अंगूठी के साथ दिखी किम
लगभग एक महीने पहले कान्ये ने 30 करोड़ की अंगूठी किम को दी थी जिसे वह सोशल मीडिया पर खूब दिखा रही थीं।
लूट से ठीक दो घंटे पहले स्नैप चैप पर किम ने अपनी अंगूठी के साथ एक फोटो पोस्ट की थीं।

लूट के बाद फ्रांस छोड़ कर चली गई किम
लूट की घटना के बाद किम कार्दिशियन अपने प्राइवेट प्लेन से फ्रांस छोड़कर चली गई हैं। डेलीमेल पर छपी तस्वीरों में किम को अपने प्राइवेट प्लेन पर सवार होते दिखाया गया है।

उन तस्वीरों में उनके हाथ से वह 30 करोड़ की बेशकीमती अंगूठी गायब है जिसका प्रदर्शन किम पिछले एक महीने से जमकर कर रही थीं।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications