इंस्टाग्राम पर इस पोस्ट के चलते किम कार्दशियन पर लगा 10 लाख का जुर्माना, 3 साल की पाबंदी
वॉशिंगटन, 04 अक्टूबर। रियलिटी टीवी स्टार किम कार्दशियन को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट करना काफी महंगा पड़ा है। किम कार्दशियन पर एक इंस्टाग्राम पोस्ट के चलते उनपर 10 लाख रुपए का जुर्माना लगा है। किम कार्दशियन पर आरोप है कि उन्होंने गैरकानूनी तरह से लोगों को क्रिप्टो करेंसी स्कीम में निवेश करने के लिए बढ़ावा दे रही थीं, जिसके चलते कार्दशियन पर यह जुर्माना लगाया गया है।

नियमों का उल्लंघन किया
यूएस सेक्युरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन की ओर से साफ किया गया है कि अगर कोई भी सेलेब्रिटी या व्यक्ति अगर क्रिप्टो में निवेश करने को बढ़ावा देता है तो उसे इसकी प्रकृति, कहां से आया है और इसे प्रमोट करने के लिए कितना कमीशन एक्सचेंज को दिया गया है। अगर इन शर्तों को पूरा नहीं किया गया ऐसे व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

किम ने गलती स्वीकार की
किम कार्दशियन ने इस बात को भी स्वीकार किया है कि वह अगले तीन साल तक किसी भी क्रिप्टो संपत्ति को बढ़ावा नहीं देंगी। दरअसल किम कार्दशियन ने अपने इंस्टा अकाउंट पर इथेरियम मैक्स की एक क्रिप्टो करेंसी का प्रचार किया था, उन्होंने इसका प्रचार करते समय इस बात की जानकारी नहीं दी थी कि इसके लिए उन्हें कितना भुगतान मिला है। जिसके बाद उनके खिलाफ यह कार्रवाई की गई है

तीन साल नहीं करेंगी इस तरह के प्रमोशन
SEC की ओर से कहा गया है कि किम कार्दशियन इस मामले को निपटाने के लिए दंड देने के लिए तैयार हैं। उन्होंने यह स्वीकार किया है कि वह 1.26 मिलियन डॉलर का जुर्माना भरेंगी और आगे की जांच में पूरा सहयोग करेंगी। SEC के अध्यक्ष गैरी चेन्सलर ने बताया कि किम कार्दशियन इस बात के लिए राजी हैं कि अगले तीन साल तक वह इस तरह की किसी भी क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े निवेश को बढ़ावा नहीं देंगी। यह मामला इस बात को याद दिलाएगा कि जब कोई सेलेब्रिटी या इंन्फ्लुएंसर इस तरह के निवेश को बढ़ावा देता है, जिसमे क्रिप्टो करेंसी भी शामिल है, इसका कतई मतलब यह नहीं होता है कि यह निवेश निवेशकों के लिए सही है।

पहले भी हो चुकी है ऐसी कार्रवाई
बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब किसी सेलेब्रिटी के खिलाफ अमेरिकी एजेंसी ने कार्रवाई की है। इससे पहले गैर कानूनी तरह से उत्पाद को बढ़ावा देने की वजह से बॉक्सर फ्लॉयड मेवेदर, रैप स्टार डीजे खालिद, एक्टर स्टीवन सीगल, रैपर टीआई को गिरफ्तार किया जा चुका है। इन लोगों ने सोशल मीडिया पर क्रिप्टो करेंसी को प्रमोट किया था।












Click it and Unblock the Notifications