20 बुलेटप्रूफ कारों के साथ ट्रेन से रूस रवाना हुए किम जोंग उन
रुस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन से मुलाकात करने के लिए नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन रवाना हो चुके हैं। रिपोर्ट के अनुसार किम जोंग उन ने व्लादिवोस्तोक के लिए रवाना हो चुके हैं, जहां वह राष्ट्रपति पुतिन के सात एक समिट में शामिल होंगे।
जानकारी के अनुसार जिस ट्रेन से किम जोंग उन रवाना हुए हैं वह उसे अपनी विदेश यात्राओं के लिए इस्तेमाल करते हैं। माना जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच यह बैठक मंगलवार को होगी। क्रेमलिन की ओर से भी इस बैठक की पुष्टि की गई है कि किम जोंग उन आने वाले दिनों में रूस के दौरे पर आएंगे।

बता दें कि अगर किम जोंग उन की रूस के राष्ट्रपति से मुलाकात होती है तो पिछले चार सालों में किम जोंग उन की यह पहली विदेश यात्रा होगी, महामारी के बाद यह पहली विदेश यात्रा होगी। अमेरिकी अधिकारियों ने दावा किया है कि दोनों नेता के बीच मुलाकात के दौरान माना जा रहा है कि किम जोंग उन रूस को यूक्रेन के खिलाफ जारी जंग में हथियार मुहैया करा सकते हैं।
इससे पहले किम जोंग उन 2019 में पुतिन से मुलाकात के लिए व्लादिवोस्तोक गए थे। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ परमाणु हथियारों के निरस्त्रीकऱण को लेकर बातचीत विफल होने के बाद किम जोंग उन रूस की यात्रा पर गए थे और उन्होंने ब्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की थी। उस वक्त भी किम जोंग उन ट्रेन से रुस गए थे।
रिपोर्ट की मानें तो जिस ट्रेन से किम जोंग उन रूस के लिए रवाना हुए हैं उसमे 20 बुलेटप्रूफ कार हैं, जिसकी वजह से ट्रेन में वजन सामान्य ट्रेन की तुलना में कहीं अधिक है, जिसके चलते ट्रेन अधिकतम 59 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अधिक नहीं चल सकती है। माना जा रहा है कि रूस पहुंचने में किम को पूरा एक दिन लगेगा।












Click it and Unblock the Notifications