साउथ कोरिया के सुरक्षा सलाहकार बोले-जिंदा है किम जोंग उन, मौत को लेकर आ रही खबरें गलत
सियोल। नॉर्थ कोरिया का तानाशाह किम जोंग उन जिंदा है और पूरी तरह से स्वस्थ है, यह बात कही है साउथ कोरिया के सुरक्षा सलाहकार ने। इसके साथ ही साउथ कोरिया ने एक बार फिर उन खबरों को खारिज कर दिया है जिसमें किम की मौत के बारे में कहा गया था। पिछले दिनों खबरें आई थीं कि किम जोंग उन की एक हार्ट सर्जरीहुई है और इसके बाद से उनकी हालत खराब है। शनिवार को ऐसी खबरें भी आईं कि उनकी मौत हो गई है। साउथ कोरिया की तरफ से पहले भी किम की मौत की खबरों से इनकार कर दिया गया था।
Recommended Video

पूरी तरह से स्वस्थ है किम जोंग उन
साउथ कोरिया के सुरक्षा सलाहकार मून चुंग इन ने कहा रविवार को सीएनएन को दिए इंटरव्यू में कहा, 'हमारी सरकार की स्थिति इस बात पर अडिग है।' चुंग, साउथ कोरिया के राष्ट्रपति मून जे इन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) हैं। उन्होंने इस इंटरव्यू में आगे कहा, 'किम जोंग उन जिंदा है और स्वस्थ है।' चुंग ने कहा कि किम वोनसान में रह रहे हैं। यह एक रिसॉर्ट टाउन है जो देश के ईस्ट कोस्ट पर है। उन्होंने बताया कि किम 13 अप्रैल से ही यहां पर है और किसी भी तरह की कोई संदिग्ध गतिविधि अभी तक संज्ञान में नहीं आई है। किम के स्वास्थ्य को लेकर पिछले कई दिनों से कई तरह की आशंकाएं लगाई जा रही हैं। 15 अप्रैल को उनके दादा किम इल सु्ंग का बर्थडे था जो नॉर्थ कोरिया के फाउंडर भी हैं, इस मौके पर देश में बड़े स्तर पर समारोह का आयोजन होता है और किम हर वर्ष इसमें शिरकत करते हैं। मगर इस बार वह इससे गायब थे और इसके बाद ही उनके खराब स्वास्थ्य की अटकलें लगाई जाने लगीं।
11 अप्रैल के बाद गायब हैं किम
किम को आखिरी बार 11 अप्रैल को हुई कोरिया वर्कर्स पार्टी पोलितब्यूरो की मीटिंग में देखा गया था। इसके बाद से ही वह सार्वजनिक समारोहों से गायब हैं। हांगकांग की मीडिया की तरफ से इस बीच खबर दी गई थी किम की मौत हो चुकी है और इसके बाद कई अपुष्ट मीडिया रिपोर्ट्स में भी ऐसी ही बाते कहीं गईं। लेकिन चीन और साउथ कोरिया के अधिकारी बार-बार यही कहते रहे कि किम को लेकर जो भी खबरें आ रही हैं, वे सभी पूरी तरह से गलत हैं। किम पूरी तरह से ठीक हैं। पिछले हफ्ते साउथ कोरिया के राष्ट्रपति के ऑफिस की तरफ से भी बयान दिया गया था कि उनके पास इस बात की पुष्टि करने के लिए कुछछ नहीं है और नॉर्थ कोरिया में भी सब-कुछ ठीक है।












Click it and Unblock the Notifications