Kilauea Volcano: 700 घरों को राख में बदलने वाला ज्वालामुखी, फिर हुआ एक्टिव, देखें तस्वीरें
दुनिया की सबसे सक्रिय वोल्केनो में से एक किलाउआ ज्वालामुखी एक बार फिर से एक्टिव हो चुका है। इसको लेकर गंभीर चेतवनी जारी की गई है।

Kilauea volcano: किलाउआ ज्वालामुखी धरती का सबसे सक्रिय वोल्केनो में से एक है। करीब डेढ़ साल पहले ये जब फटा था तो तबाही मच गई थी। उस वक्त करीब 700 घर तबाह हो गए थे। एक बार फिर से किलाउआ वोल्केनो एक्टिव हो चुका है। पिछले सप्ताह से लावा फूटने की घटना तेज हो गई है।

4 साल में 2 बार फूटा वोल्केनो
किलाउआ ज्वालामुखी पृथ्वी पर सबसे सक्रिय ज्वालामुखियों में से एक माना जाता है। ये अमेरिका के हवाई द्वीप में स्थित है। 30 सितंबर, 2021 ये वोल्केनो फटा था। उस वक्त हवाई के राष्ट्रीय उद्यान के भीतर लावा फूटा था। इससे पहले साल 2018 में किलाउआ ज्वालामुखी फटने की सबसे बड़ी घटना देखी गई थी। जिसमें 700 घरों को तबाह हो गए थे।

फिर फूट सकता है ज्वालामुखी
पिछले हफ्ते किलाउआ ज्वालामुखी को लेकर वैज्ञानिकों ने सर्वे में पाया कि मैग्मा पहाड़ों की चोटी से नीचे की ओर जा रहा है। जिसको लेकर यू.एस. भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (US Geological Survey) ने किलाउआ के लिए गंभीर चेतावनी जारी की। वैज्ञानिकों के निष्कर्ष के मुताबिक किलाउला वोल्केनो एक्टिव हो चुका है। इसके फटने के संकेत मिले हैं। हालांकि इस बार ज्वालामुखी का विस्फोट रिहायशी क्षेत्र में नहीं है। ये पूरी तरह से हवाई ज्वालामुखी राष्ट्रीय उद्यान के बंद क्षेत्र के भीतर हो रहा है।

मौना लोआ ज्वालामुखी
अमेरिका के हवाई आइलैंड में ज्वालामुखी मौना लोआ ज्वालामुखी (Mauna Loa Volcano) भी काफी खतरनाक है। आखिरी बार ये साल 1984 में फटा था। तब आसमान में कई किलोमीटर तक राख और धुआं फैला था। मौना लोआ और किलाउआ ज्वालामुखी के बीच संबंधों का भी अध्ययन किया जा रहा है। इसके लिए साइंटिस्ट्स वोल्केनो से जुड़े डेटा का विश्लेषण कर रहे हैं। बता दें कि किलाउआ ज्वालामुखी से आखिरी बार सितंबर 2021 में फटा था। उस वक्त 16 महीने तक ज्वालामुखी से लावा निकलता रहा। इस बीच मौना लोआ ने लावा उगला था। दोनों वोल्केनो लगभग एक साथ शांत हुए थे।

मौना लोआ के नजदीक किलाउआ
किलाउआ वोल्केनो की वजह से मौना लोआ लावा के आसपास रहने वाले निवासियों के समय- समय पर अलर्ट किया जाता है। ज्वालामुखी की चोटी पर हाल ही में कई बार भूकंप के झटके महसूस किए किए गए। मौना लोआ के नजदीक किलाउआ ज्वालामुखी मौजूद है।

बिग आइलैंड पर 2 लाख की बस्ती
मौना लोआ ज्वालामुखी काफी विशाल है। इसका क्षेत्र पूरे हवाई के आधे से ज्यादा हिस्से को कवर करता है। इसके करीब बिग आइलैंड पर करीब 2 लाख लोग रहते हैं। पिछले साल मौना लोआ में 14 अक्टूबर को भी 5.0 तीव्रता का भूकंप आया था।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications