आईएसआईएस में शामिल बच्चों ने की छह असद सपोर्ट्स की हत्या
लंदन। आईएसआईएस ने नृशंसता से भरा एक नया वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में संगठन में भर्ती किए गए बच्चों को सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल-असद शासन के छह सपोर्टर्स की हत्या करते दिख रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस वीडियो का टाइटल, 'टू द चिल्ड्रेन ऑफ ज्यूज' है। इसमें पांच बच्चों को पांच लोगों की गोली मारकर हत्या करते दिखाया गया है, जबकि छठे बच्चे को छठे पीड़ित का सिर कलम करते दिखाया गया है।
बच्चों को ट्रेनिंग देने वाले एक आतंकवादी ने भविष्यवाणी करते हुए कहा है कि खलीफा के ये बच्चे सीरिया, इराक व सऊदी अरब को आजादकराएंगे और अमेरिका के व्हाइट हाउस व तेल अवीव में खलीफा का झंडा लहराएंगे।
यह वीडियो आईएसआईएस के सीरिया के अल जैर प्रांत स्थित ऑफिस से जारी किया गया है।
सीरिया में मानवाधिकारों पर नजर रखने वाली ब्रिटिश संस्था सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स (एसओएचआर) ने कहा है कि जिस जगह पर हत्याओं को अंजाम दिया गया है, वह राहबा का मायादीन गांव है। यह दीर एज-जोर के पूरब में स्थित है और आईएसआईएस का मजबूत गढ़ है।
एसओएचआर की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, जुलाई महीने में सीरिया के इस क्षेत्र में आईएसआईएस ने 1,100 से अधिक बच्चों को संगठन में शामिल किया है।












Click it and Unblock the Notifications