कनाडा में खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने पाकिस्तानी ISI के साथ की सीक्रेट मीटिंग, भारत के खिलाफ रची जा रही साजिश

कनाडा में खालिस्तानी आतंकी और पाकिस्तान एजेंसी आईएसआई मिलकर भारत के खिलाफ साजिश रच रहे हैं। खबर मिली है कि आईएसआई के कनाडा में मौजूद एजेंट्स ने खालिस्तानी ग्रुप के नेताओं के साथ एक सीक्रेट मीटिंग को अंजाम दिया है।

आजतक ने सूत्रों के हवाले बताया है कि यह मीटिंग वैंकूवर कनाडा में हुई है। पांच दिन पहले हुई इस मीटिंग में SFJ प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू सहित खालिस्तानी संगठनों के कई अन्य लोग मौजूद थे।

 Pannu-isi meeting

रिपोर्ट के मुताबिक खालिस्तानी आतंकियों औऱ पाकिस्तानी एजेंसी के एजेंट्स के साथ हुई इस मीटिंग में एंटी- इंडिया प्रोपेगैंडा को ज्यादा से ज्यादा फैलाने को लेकर प्लान तैयार हुआ।

इससे पहले भी कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावे किए गए थे कि पिछले कुछ महीनों में कनाडा में रह रहे खालिस्तानियों के हेड की बड़ी संख्या में फंडिंग हुई है। फंडिंग के जरिए लोगों को प्रदर्शन स्थलों पर ले जाने, पोस्टर, बैनर और भारत के खिलाफ युवाओं को भड़काने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है।

इतना ही नहीं भारत से पढ़ने के लिए कनाडा वाले छात्रों को साजिश में शामिल करने के लिए तैयार किया जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक खालिस्तानी तत्व इमिग्रेशन के नाम पर छात्रों से पैसे ले रहे हैं और उनका इस्तेमाल भारत विरोधी प्रचार के लिए कर रहे हैं।

ऐसे छात्र जो भारत नहीं लौटना चाहते, उनका इस्तेमाल खालिस्तानी समूहों द्वारा भारत और कनाडा में भारतीय उच्चायोग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के लिए किया जा रहा है। हालांकि पुराने कनाडाई खालिस्तानी समूहों का समर्थन करने के पक्ष में नहीं हैं लेकिन नए समूह अपने फायदे के लिए उनके साथ मिलीभगत कर रहे हैं।

आपको बता दें कि खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की कनाडा में हुई हत्या का मामला अब भारत और कनाडा के बीच डिप्लोमैटिक टेंशन की शक्ल अख्तियार कर चुका है। दोनों देश एक दूसरे के एक-एक डिप्लोमैट को एक्सपेल कर चुके हैं। अपने-अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी भी जारी की जा चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+