कनाडा में खालिस्तानी अलगाववादी के घर पर फायरिंग, जानिए कौन है पन्नून का दोस्त इंद्रजीत सिंह गोसल?
Inderjit Singh Gosal: कनाडा पुलिस ने दावा किया है, कि ओंटारियो प्रांत में इंद्रजीत सिंह गोसल के घर पर भारी गोलीबारी की गई है। इंद्रजीत सिंह गोसल एक खालिस्तानी अलगाववादी है, जो अमेरिका में रहने वाले खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नून का खास दोस्त है और कनाडा में लोगों को गुमराह करता है।
कनाडा पुलिस के एक कांस्टेबल टायलर बेल-मोरेना ने कहा है, कि इंद्रजीत सिंह गोसल के घर की खिड़की में गोली के निशान मिले हैं।

खालिस्तानी अलगाववादी के घर पर फायरिंग
हालांकि, पुलिस ने कहा है, कि गोलीबारी में कोई घायल नहीं हुआ क्योंकि ब्रैम्पटन के ओंटारियो में अभी इंद्रजीत सिंह गोसल का घर अभी बन ही रहा है। पुलिस ने कहा है, कि "इंद्रजीत सिंह गोसल कौन है और उसका संबंध किससे है, वो हम समझते हैं, लेकिन फिलहाल हमारे लिए यह अनुमान लगाना जल्दबाजी होगी, कि इसका अन्य हिंसा और धमकियों से कोई संबंध है या नहीं।"
समाचार एजेंसी एएफपी ने बेल-मोरेना के हवाले से कहा, हम स्पष्ट रूप से सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर इसकी जांच कर रहे हैं।
वहीं, पन्नुन ने कहा, कि यह घटना "ड्राइव-बाय शूटिंग" थी। इस महीने की शुरुआत में लोगों के एक समूह ने निज्जर के सहयोगी सिमरनजीत सिंह के ब्रिटिश कोलंबिया स्थित घर पर भी गोलीबारी की थी। कनाडाई मीडिया के अनुसार, दो कनाडाई किशोरों को बंदूक गोली दागने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है, लेकिन अभी तक पुलिस मकसद का पता नहीं लगा पाई है।
Shots were fired at Inderjit Singh Gosal under construction house at Brampton, Gosal is a close associate of Gurpatwant Singh Pannu.#Brampton pic.twitter.com/Tnucld88sI
— kultaran Singh Padhiana (@KPadhiana) February 13, 2024
ये दोनों मामले विदेश में रहने वाले कट्टरपंथी सिख अलगाववादियों पर केंद्रित हैं। खालिस्तानी अलगाववादियों ने कई वर्षों से कनाडा की धरती का इस्तेमाल अलगाववाद को बढ़ावा देने के लिए किया है और ट्रूडो सरकार को भारतीय प्रवासियों के साथ-साथ भारत की संप्रभुता के लिए खालिस्तानियों के खतरे से निपटने में विफल रहने के लिए आलोचना का सामना करना पड़ा है।
खालिस्तानी अलगाववादी संगठित अपराध और ड्रग सिंडिकेट और मानव तस्करी रैकेट से भी जुड़े हुए हैं और उन्हें भारत विरोधी गतिविधियों के संचालन के लिए पाकिस्तान की जासूसी एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस द्वारा वित्त पोषित भी किया जाता है।
इन अलगाववादियों ने भारतीय प्रवासियों के सदस्यों पर हमला किया है, मंदिरों में तोड़फोड़ की है और सिख समुदाय के सदस्यों पर भी हमला किया है, जो उनके कट्टरपंथी समूह का समर्थन नहीं करते हैं।
कनाडाई अधिकारी इन समूहों के खिलाफ कार्रवाई करने में नाकाम रहे हैं, जिन्होंने खुले तौर पर भारत और भारतीयों के खिलाफ हिंसा का आह्वान किया है और कनाडा के साथ-साथ ब्रिटेन, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया जैसे अन्य देशों में सिख युवाओं को कट्टरपंथी बनाया है।












Click it and Unblock the Notifications