अमृतपाल सिंह के 'गुरु' अवतार सिंह खांडा की लंदन में मौत, भारतीय उच्चायोग में हुए प्रदर्शन का था मास्टरमाइंड
Avtar Singh Khanda Dies: भारत में गिरफ्तार किए गए खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के हैंडलर अवतार सिंह खांडा की ब्रिटेन में मौत हो गई है, शीर्ष खुफिया सूत्रों ने CNN-News18 को बताया कि उसकी मौत का कारण ब्लड कैंसर था। सूत्रों ने कहा है, कि ब्रिटेन स्थित खालिस्तान लिबरेशन फोर्स के प्रमुख की बर्मिंघम सिटी अस्पताल में गुरुवार को करीब 12:45 बजे (IST) मौत हो गई।
बुधवार को ब्लड कैंसर का पता चलने के बाद खांडा को लंदन के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसे जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया था। सूत्रों ने बताया कि कैंसर के कारण थक्का फटने से खांडा के शरीर में जहर भर गया था। अवतार सिंह खांडा ने ही अमृतपाल सिंह को तैयार किया था और इसके संस्थापक दीप सिद्धू की मृत्यु के बाद वारिस पंजाब डे के नेता के रूप में पंजाब में उसे आगे बढ़ाया था।

ब्रिटेन में किया था गिरफ्तार
अवतार सिंह खांडा को ब्रिटेन में लंदन में दूतावास में भारत का राष्ट्रीय ध्वज नीचे खींचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। खांडा कथित तौर पर खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (केएलएफ) की लंदन इकाई का प्रमुख था और केएलएफ आतंकवादी कुलवंत सिंह खुखराना का बेटा था।
खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (KLF) का गठन 1986 में किया गया था। KLF का गठन सशस्त्र हिंसा के माध्यम से पंजाब को भारत से अलग करके खालिस्तान की स्थापना करना था। लंदन में जब भारतीय उच्चायोग पर हमला किया गया था, उस वक्त के जो वीडियो सामने आए हैं, उसमें 'खालिस्तान जिंदाबाद' के नारों के बीच, नारंगी पगड़ी पहने एक व्यक्ति को इमारत की दीवारों को फांदते हुए और भारतीय ध्वज को नीचे खींचते हुए देखा गया, वही शख्स अवतार सिंह खांडा था।












Click it and Unblock the Notifications